7 साल इस एक्टर से रहा दिव्यंका का अफेयर, हुआ ब्रेकअप तो कोस्टार से की शादी
टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी की शादी की पहली सालगिरह 8 जुलाई को मनाई जा रही है।
टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी की शादी की पहली सालगिरह 8 जुलाई को मनाई जा रही है। दिव्यंका ने ब्वॉयफ्रेंड और टीवी एक्टर विवेक दाहिया से भोपाल स्थित कान्हा फन सिटी में शादी की थी। दोनों ने लगभग एक साल तक एक-दूसरे को डेट किया था जिसके बाद इस कपल ने शादी कर ली। लेकिन ये बात की किसी के छुपी नहीं है कि विवेक से पहले दिव्यंका टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा को डेट कर चुकी हैं। 7 साल तक शरद के साथ रिलेशनशिप में रहीं दिव्यंका...
- शरद और दिव्यंका करीब 7 साल से रिलेशन में रहे थे।
- उनके बीच अफेयर तब शुरू हुआ था, जब वे जीटीवी के पॉपुलर शो 'बनूं मैं तेरी दुल्हन'(2006) में एक साथ काम कर रहे थे।
- 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' में शरद और दिव्यंका ने पति-पत्नी का रोल प्ले किया था।
- दोनों को अक्सर साथ-साथ कई इवेंट्स में देखा जाता था हालांकि 7 साल बाद दोनों का मार्च 2015 में ब्रेकअप हो गया।
- ब्रेकअप के दौरान दिव्यंका टीवी शो 'ये हैं मोहब्बतें'(2015) में नजर आईं। इसी शो में उनकी नजदीकियां को-स्टार विवेक दहिया से हुईं।
- दोनों ने दोस्ती हुई और करीब साल डेटिंग के बाद दोनों ने 8 जुलाई 2016 को शादी कर ली।
ब्रेकअप के बाद झलका दर्द
- ब्रेकअप के बाद दिव्यंका ने एक इंटरव्यू में इस रिलेशनशिप पर बात की थी। उन्होंने कहा था, "इसके लिए मैं अकेले उसे (शरद को) ब्लेम नहीं करना चाहूंगी। कुछ गलत मैं भी थी। दरअसल, कुछ चीजें ऐसी है, जिनके कारण मुझे लगता है कि मेरी गलती थी।"
- दिव्यंका की मानें तो वे हर वक्त शरद की खुशी का ख्याल रखती थीं। वे कहती हैं, "मैं काफी व्यस्त रहती थी। फिर भी हमेशा उसके परिवार के लिए समय निकाला करती थी, क्योंकि मैं जानती थी कि वह उनके बहुत करीब है।
- "मैं हर वक्त उसके साथ थी। मैं सोती भी कुछ ही घंटे थी। ताकि व्यस्तता के बावजूद उसकी खुशी का ख्याल रख सकूं। मैं उसके लिए जितना करती थी, उतना उसने मेरे लिए कभी नहीं किया।"
- "हम महिलाएं बेवकूफ होती हैं, क्योंकि जिससे प्यार करती हैं, उसके लिए सबकुछ करती हैं। हम खुद के लिए स्टैंड लेना भूल जाती हैं।"
- "अब मैं खुद से सवाल करती हूं कि मैंने उसके लिए इतना सब क्यों किया? सबसे बड़ा सबक इस रिश्ते से मैंने यह सीखा है कि किसी को खुश करने के लिए अपनी पहचान मत गंवाओ।"
- "इन दिनों दिव्यंका स्टार प्लस पर 'ये हैं मोहब्बतें' में लीड रोल निभा रही हैं, जबकि शरद मल्होत्रा सोनी के लोकप्रिय शो 'भारत का वीर पुत्र : महाराणा प्रताप' में नजर आ रहे हैं।"
जब दिव्यंका से ब्रेकअप पर शरद ने तोड़ी चुप्पी
- ब्रेकअप पर शरद का कहना था, "जब आप प्यार में होते हैं तो एक अलग ही दुनिया में होते हैं लेकिन जब आप सेपरेट (अलग) होते हैं तो ऐसे में सामने वाले को बुरा-भला कहना कतई ठीक नहीं है।"
- "अगर आप प्यार में हैं तो उसे एक्सप्रेस कीजिए लेकिन जब आप प्यार में नहीं हैं तब भी उस पर्सन की रेस्पेक्ट कीजिए।"
- "जहां तक मेरी बात है तो मैं कोशिश करता हूं कि लोगों को इंटेशनली हर्ट न करूं लेकिन मैं ये भी जानता हूं कि कई बार अनइंटेशनली मैंने कई लोगों का दिल दुखाया है।"
- "ब्रेकअप के बाद लोग मुझे गलत कहने लगे। लेकिन मैं जानता हूं कि ये मेरी लाइफ है। कोई दूसरा मुझे जज नहीं कर सकता क्योंकि वो इन हालातों से नहीं गुजरा है।"
- बता दें, शरद ने दिव्यंका को शादी के लिए बेस्ट विशेज भी दी थीं। उन्होंने कहा था, "मैं दिव्यंका को ऑल द बेस्ट कहता हूं। वो बहुत ही फैंटास्टिक लड़की है और मैं उसे अपनी वेल विशेज देता हूं। उसके जीवन में प्यार और खुशियां बढ़ती रहें।"
- बता दें, दिव्यंका से ब्रेकअप के बाद शरद मल्होत्रा इन दिनों मॉडल पूजा बिष्ट को डेट कर रहे हैं।


Post a Comment