Header Ads

इस अरबपति की पार्टीज में होती हैं विदेशी एक्ट्रेस, बहू है पेज 3 पार्टी की शौकीन


उद्योगपति साइरस पूनावाला महात्मा गांधी का एक दुर्लभ चित्र और उनके हस्त-लिखित पत्रों को खरीदने के कारण चर्चा में हैं। उन्होंने गांधीजी के पेंसिल से बने एक चित्र को 27 लाख रुपए में खरीदा है। टॉप 10 रईस भारतीयों में पुणे के सेरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के चेयरमैन साइरस पूनावाला का नाम भी शामिल है।अंबानी, बिग बी से लेकर सलमान की पार्टीज में नजर आती हैं बहू...

- सायरस पूनावाला का परिवार पेज थ्री पार्टीज के लिए भी जाना जाता है। पूनावाला कि पर्टियाों में अमेरिकन एक्ट्रेस हिलैरी स्वांक और शैरोन स्टोन भी कई बार नजर आ चुकी हैं।
- उनकी बहू नताशा अपने फैशन स्टेटमेंट और पेज 3 पार्टीज के लिए जानी जाती हैं। नताशा अंबानी, बिग बी से लेकर सलमान खान की पार्टीज में वे अक्सर नज़र आती हैं।
- नताशा और अदार पूनावाला की शादी 2006 में पुणे में हुई थी। बताया जाता है कि अदार और नताशा की मुलाक़ात लंदन में ही हुई थी।
750 करोड़ के बंगले में रहता है यह रईस
- 'फोर्ब्स इंडिया' द्वारा पिछले साल जारी 100 अमीरों की लिस्ट में उन्हें दसवां स्थान मिला था। 750 करोड़ के बंगले में रहने वाले साइरस दुनिया के सबसे बड़े स्टड फार्म के मालिक हैं।
- इनके पास लग्जरी कारों का एक बड़ा काफिला भी है। पुणे के कारोबारी साइरस पूनावाला ने दो साल पहले साउथ मुंबई के ब्रीच कैंडी स्थित लिंकन हाउस को 750 करोड़ रुपए में खरीदा था।
- मुंबई में जमीन-जायदाद का यह अब तक का सबसे बड़ा सौदा बताया गया। इससे पहले लिंकन हाउस अमेरिकी काउंसलेट के पास था। लिंकन हाउस का कैंपस दो एकड़ में है। बिल्टअप एरिया करीब 50,000 वर्ग फीट है। यह बंगला ग्रेड-3 लेवल का है।
83 हजार करोड़ रुपए के मालिक
- फोर्ब्स के मुताबिक पूनावाला 83,000 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। वे दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन फैक्ट्री सेरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के चेयरमैन हैं।
- इस कंपनी को उन्होंने 50 साल पहले शुरू किया था। उनकी कंपनी ने इस साल कुल 360 मिलियन डॉलर का प्रॉफिट कमाया है।
- पूनावाला 150 मिलियन डॉलर डेंगू, निमोनिया और डायरिया की नई दवाईयां बनाने में खर्च करने वाले हैं। वे देश के सबसे बड़े स्टड फार्म (घोड़ा फार्म) के मालिक भी हैं।

लग्जरी कारों का काफिला
- साइरस कार्स के बड़े शौकीन हैं। उनके पास फरारी, रोल्स रॉयस, गेम्बाला, लेम्बोर्गिनी समेत कई लग्जरी कारें हैं। वे अपनी शानदार पार्टीज के लिए भी जाने जाते हैं।