64 करोड़ की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं कैटरीना, रहती हैं किराए के घर में
16 जुलाई को कैटरीना कैफ 34 साल की हो जाएंगी। हाल ही में कैटरीना की फिल्म जग्गा जासूस रिलीज हुई है जिसमें उन्होंने रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर की है। रिपोर्ट की मानें तो कैटरीना एक फिल्म के लिए लगभग 6-7 करोड़ फीस लेती हैं। लेकिन जानकर हैरानी होगी कि 2003 से इंडस्ट्री में एक्टिव कैटरीना के पास आज भी इंडिया में खुद का घर नहीं है। वो अभी भी मुंबई में किराए ये रहती हैं। इतने करोड़ की मालकिन हैं कैटरीना...
कैटरीना के पास लंबे टाइम से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। वो फिल्मों के साथ-साथ मॉडलिंग, ब्रांड एम्बेसडर(लॉयराल, स्लिक, लक्स, नक्षता) और ऐड से मोटी कमाई करती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कैटरीना की नेट वर्थ लगभग 64 करोड़ रु. के आसपास है। कार का शौकीन कैटरीना के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं। जिसमें Audi Q3, Audi Q7 और SUV शामिल हैं।
15 लाख रु. किराया भरती थीं कैटरीना
शुरुआती दिनों में कैटरीना बांद्रा के गुलदेव सागर में रहती थीं। 2014 में वे ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ कार्टर रोड स्थित सिल्वर सेंड अपार्टमेंट (रेंटल) में शिफ्ट हुई थीं लेकिन 2016 की शुरुआत में दोनों अलग हो गए। ऐसे में कैटरीना काफी दिनों तक उसी घर में रहीं, जिसके लिए उन्होंने लगभग 15 लाख रु. हर महीने किराया भी चुकाया था। हालांकि बाद में खबर आईं कि वो बांद्रा के माउंट मेरी चर्च के पास स्थित अपार्टमेंट में अकेले शिफ्ट हो गई हैं। सोर्सेज की मानें तो उन्होंने हाल ही अपना नया घर भी खरीद लिया हैं हालांकि इसकी फिलहाल कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। वैसे सिर्फ कैटरीना ही नहीं, इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं जो करोड़ों रुपए फीस लेने के बाद भी किराए के घर में रहती हैं।
जैकलीन फर्नांडीज
कहां से हैं: श्रीलंका
बॉलीवुड डेब्यू: अलादीन (2009)
मुंबई में रेजिडेंस : दो साल से बांद्रा स्थित एक अपार्टमेंट में किराए से रह रही हैं। अप्रैल 2015 में आई खबर के अनुसार, उन्होंने बांद्रा में ही डुप्लेक्स अपार्टमेंट खरीद लिया है। हालांकि, अब तक उनके वहां शिफ्ट होने की खबर नहीं आई है।
इलियाना डिक्रूज
कहां से हैं : गोवा, भारत (जन्म मुंबई में हुआ)
बॉलीवुड डेब्यू : बर्फी (2012)
मुंबई में रेजिडेंस : जब से बॉलीवुड में आई हैं, तब से ही अंधेरी स्थित एक अपार्टमेंट में किराए के फ्लैट में रह रही हैं।
नरगिस फखरी
कहां से हैं : न्यूयॉर्क, अमेरिका
बॉलीवुड डेब्यू : रॉकस्टार (2011)
मुंबई में रेजिडेंस : मुंबई में फिलहाल उनका खुद का घर नहीं है। 2011 से वे बांद्रा में किराए के अपार्टमेंट में रह रही हैं।
अदिति राव हैदरी
कहां से हैं : हैदराबाद, तेलंगाना
बॉलीवुड डेब्यू : दिल्ली-6 (2009)
मुंबई में रेजिडेंस : मुंबई में रहते हुए करीब 8 साल हो गए हैं, लेकिन आज तक उन्हें अपने सपनों का घर नहीं मिला। वे अंधेरी स्थित एक अपार्टमेंट में किराए के फ्लैट में रहती हैं।
ऋचा चड्ढा
कहां से हैं : नई दिल्ली, भारत
बॉलीवुड डेब्यू : ओए लकी लकी ओए (2008)
मुंबई में रेजिडेंस : वर्सोवा इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट में किराए से रह रही हैं। वे यहां करीब 7 साल से हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने खुद की कोई प्रॉपर्टी नहीं खरीदी है।


Post a Comment