Fix हुई भारती सिंह की शादी की डेट! शेयर किया Wedding Plan
कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों द कपिल शर्मा शो में नजर आ रही हैं।
कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों कपिल शर्मा के शो में नजर आ रही हैं। लेकिन फिलहाल वो अपनी प्रोफेशनल की बजाय पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरें हैं कि भारती और ब्वॉयफ्रेंड हर्ष लिम्बचिया की शादी की डेट तय हो गई है। हाल ही में भारती ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि शादी के लिए 30 नवंबर और 3-6 दिसंबर का मुहूर्त निकाला गया है। जल्द ही इन्हीं मुहूर्त में से फाइनल डेट फिक्स्ड की जाएगी। भारती ने शुरु की शादी की तैयारियां...
- भारती ने इंटरव्यू में बताया कि वो फिलहाल शादी की तारीख पर विचार कर रही हैं। क्योंकि वो चाहती हैं कि डेट्स सभी फ्रेंड और फैमिली मेंबर्स के हिसाब से हो।
- उनकी शादी में हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे सभी रस्में होंगी जिसके लिए उन्होंने अभी से तैयारियां शुरु कर दी हैं।
- भारती ने बताया, "मैं शादी में रेड या फिर फ्यूशिया पिंक कलर का लहंगा पहनूंगी। ये डिजाइनर लहंगा मैं खुद अपने लिए खरीदूंगी।"
- "लहंगे के साथ मैं गोल्डन झुमके कैरी करूंगी। जो मेरे लिए हर्ष लेकर आएंगे। अब शादी कर रहा है तो कुछ तो खर्चा करेगा ही(हंसते हुए)।
- बात अगर शादी की लोकेशन की करें तो अभी यहां भी तीन च्वॉइस हैं। भारती की मानें तो वो मुंबई, पंजाब या फिर गोवा में से किसी जगह शादी करेंगी।
जून में की थी सगाई
- भारती ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड हर्ष से जून 2017 में ही सगाई की है।
- फैमिली की मौजूदगी में इस कपल की रोका सेरेमनी हुई थी जिसकी जानकारी भारती ने इंस्टाग्राम पर फोटोज पोस्ट कर दी थी।
- रोका सेरेमनी फोटोज में भारती रेड एंड गोल्डन कलर से सूट में तो वहीं हर्ष फॉर्मल ड्रेस में नजर आए थे।
- बता दें, ये कपल 8 साल से रिलेशनशिप हैं। भारती ने अपने एक इंटरव्यू में खुद इस बात की पुष्टि की थी।
- कई कॉमेडी शोज में राइटर रहे हर्ष लिम्बचिया अक्सर भारती के साथ फोटोज सोशल साइट्स पर शेयर करते रहते हैं।
- 2014 में भी मीडिया में इस तरह की खबर आई थी कि भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया ने गुपचुप सगाई कर ली है। हालांकि, तब भारती ने खबर का खंडन कर दिया था।
- भारती और हर्ष को अक्सर साथ देखा जाता है। रिपोर्ट्स की मानें तो हर्ष भारती (32) से करीब 7 साल छोटे हैं।
- बता दें, भारती फोर्ब्स लिस्ट के मुताबिक देश की सबसे ज्यादा पैसे लेने वालीं 100 एंटरटेनर में से तीसरे नंबर पर आती हैं।
- दिसंबर 2015 में भारती उस वक्त खूब चर्चा में रही थीं। जब खबर आई थी कि वे कार में हर्ष को स्मूच करती देखी गई हैं।
- कहा गया था कि हर्ष के साथ भारती उनके मलाड स्थित घर के नीचे कार में बैठी हुई थीं।
- कार से बाहर निकलने से पहले उन्होंने हर्ष के साथ लिप-लॉक किया।
भारती ब्वॉयफ्रेंड हर्ष के साथ डांस रियलिटी शो 'नच बलिए-8'(2017) में शामिल हुईं और सबसे महंगी कंटेस्टेंट बनी।
- सोर्सेज के मुताबिक भारती सिंह हर एपिसोड 30 लाख रु. चार्ज किया है। उनकी इस रकम ने उन्हें सीजन 8 का सबसे महंगा कंटेस्टेंट बनाया।
- बता दें, पार्टिसिपेशन के लिए भारती से चैनल ने काफी रिक्वेस्ट की थी जिसके बाद उन्होंने शो के लिए हां की थी।
भारती का जन्म 3 जुलाई 1986 को अमृतसर, पंजाब में हुआ था। उन्हें असली पहचान कॉमेडी रियलटी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज'(2008) के चौथे सीजन से मिली थी।
- इस शो में के फाइनल में वे सेकंड रनर अप रही थीं। इस शो में उन्होंने एक कैरेक्टर प्ले किया था, जिसका नाम था 'लल्ली'। इस कैरेक्टर को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज'(2008) के अलावा वे 'कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार'(2010), 'कॉमेडी सर्कस के तानसेन'(2011) और 'कॉमेडी सर्कस के अजूबे'(2012) जैसे कॉमेडी रियलटी शो में भी नजर आ चुकी हैं।
- भारती डांसिंग रियलटी शो 'झलक दिखला जा-5' (2012) में अपने डांस से सभी का दिल जीत चुकी हैं। इन दिनों वे कृष्णा अभिषेक के साथ 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ ताजा'(2015) को होस्ट कर रही हैं।
भारती ने पंजाबी फिल्मों 'एक नूर'(2011), 'यमले जट यमले'(2012 और 'जट एंड जूलिएट-2' (2013) में भी काम किया है।
- इतना ही नहीं वे अक्षय कुमार स्टारर बॉलीवुड फिल्म 'खिलाड़ी 786'(2012) और पुलकित सम्राट-यामी गौतम स्टारर 'सनम रे'(2016) में भी नजर आ चुकी हैं।


Post a Comment