डिनर के बाद गुड नाइट कह गई थी, सुबह सुसाइड नोट पर लिखा मिला थैंक यू
करनाल में बुधवार को बी-टैक की एक स्टूडेंट ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट करनाल के एक सीनियर साइंटिस्ट की बेटी थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए खुद को ही जिम्मेदार बताया है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रात को खाना खाकर सोने गई थी अपने कमरे में
- पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को शहर की CHD सिटी में एक लड़की शिवांगी गुप्ता के सुसाइड करने की सूचना मिली।
- मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि करनाल के डीडब्ल्यूआर में सीनियर साइंटिस्ट अरुण गुप्ता की बेटी कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में B.Tech थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही थी।
- रात को वह खाना वगैरह खाकर अपने कमरे में सोने के लिए चली गई थी। सुबह जब समय पर उठकर नहीं आई तो परिवार के लोगों ने कमरे में उसे फंदे पर झूलते हुए पाया। जब तक उसे उतारा गया, उसकी डेथ हो चुकी थी।
- वहीं मामले की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के मोर्चरी में भिजवा दिया है।
- पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में उसने खुद को ही अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
ये लिखा है सुसाइड नोट में
- बिफोर आई वांट टू टेक दिस स्टैप आई वांट टू से सॉरी टू माई फैमिली एंड बिहाइंड दिस स्टैप। देयर इज नो रिजन एंड नो शूड बी हैल्प रिशपोन्सीबल। प्लीज आई रिक्वेस्ट यू दैट आई एम रिशपोन्सीबल फॉर माई अॉन कॉज। थैंक यू।


Post a Comment