Header Ads

200Kg का था ये बॉलीवुड कोरियोग्राफर, वजन घटाकर अब दिखने लगा ऐसा


 इंडस्ट्री में लगभग 2 दशक से एक्टिव कोरियोग्राफर गणेश आचार्य को फैट मैन के नाम के पहचाना जाता है। लेकिन हाल ही में गणेश आचार्य ने फैट टू फिट लुक में आकर सबको चौंका दिया है। गणेश ने अपना 20-30 नहीं बल्कि 85 किलो वजन कम किया है। जिसके बाद उन्होंने अपने न्यू लुक की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो कि काफी सुर्खियों में हैं। 200 किलो के थे गणेश आचार्य...

- कोरियोग्राफर गणेश का वजन कभी 200 किलो तक बढ़ गया था।
- 85 किलो वजन घटाने वाले गणेश बताते हैं, "यह करना मेरे लिए बहुत ही मुश्किल था।"
- "पिछले एक साल से मैं अपनी बॉडी पर ध्यान दे रहा हूं। पहले मेरे वजन 150-60 था लेकिन फिल्म हे ब्रो(2015) के दौरान मैंने 30 से 40KG वजन बढ़ा लिया था"
- "वजन बढ़ने के बाद मैं पूरा 200 KG के करीब पहुंच गया था और अब मैं वही वेट उतार रहा ​हूं। पिछले एक साल से वर्कआउट करने के बाद में अब जाकर इतना वजन कम कर सका हूं।"
फैट टू फिट वीडियो शेयर करेंगे गणेश
गणेश बताते हैं, "जब मेरा वजन इतना ज्यादा था तब भी मैं डांस करता था। लेकिन तब और अब में फर्क इतना है कि मेरी डांस करने की ऊर्जा अब डबल हो गई है।"
- मराठी फिल्म के जरिए डायरेक्टर बनने वाले गणेश अपने वजन घटाने के बारे में एक वीडियो रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं।
- उनका कहना है, "मैं जल्द ही यू-ट्यूब पर एक वीडियो लॉन्च करने वाला हूं जिसमें मेरी ट्रांसफॉर्म्ड बॉडी का पीरियड दिखाया जाएगा।"
इन फिल्मों के गाने कोरियोग्राफ कर चुके गणेश
- गणेश को 'भाग मिल्खा भाग' फिल्म के गाने 'हवन करेंगे' की कोरियोग्राफी के लिए नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है।
- गणेश अबतक 'बॉडीगार्ड', 'सिंघम', 'ABCD', 'बाजीराव मस्तानी', 'मैं तेरा हीरो', 'रामलीला', 'ये जवानी है दीवानी', 'चश्मे बद्दूर', 'दबंग-2', 'खिलाड़ी 786', 'सन ऑफ सरदार', 'ओह माय गॉड', 'अग्निपथ', 'एक्श्न रीप्ले', 'कूली नंबर-1', 'मिस्टर एंड मिसेस खिलाड़ी', 'घरवाली-बाहरवाली', 'बदमाश', 'जिद्दी', 'छोटे सरकार', 'सिर्फ तुम', 'वास्तव' जैसी कई फिल्मों के सॉन्ग कोरियोग्राफ कर चुके हैं।
- हाल ही में गणेश ने टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'मुन्ना माकइल' के सॉन्ग कोरियोग्राफ किए हैं।