Header Ads

एक महिला को करंट से बचाने में पांच और महिलाओं की मौत


बिहार के मधेपुरा जिले के मुरलीगंज में हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आने से 6 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला खेत में गिरे 11000 वोल्ट के तार के संपर्क में आई थी। उसे बचाने की कोशिश में 4 महिलाओं और 1 लड़की की भी मौत हो गई। दो अन्य महिलाएं भी झुलस गईं, उन्हें गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

- घटना मंगलवार को मुरलीगंज नगर पंचायत के वार्ड 13 में पावर हाउस के पास घटी।
- यहां कुमारखंड के रहता पंचायत के हनुमाननगर वार्ड 14 की 10-12 महिलाएं खेत से मूंग तोड़ने आईं थी।
- बारिश होने पर सभी महिलाएं खेत में बनी झोपड़ी में छिप गईं। बारिश बंद होने पर सबसे पहले एक महिला बाहर निकली तभी वह झोपड़ी के पास पड़े 11000 वोल्ट के तार के संपर्क में आ गई।
- करंट लगते ही महिला तड़पने लगी। उसे बचाने के लिए कुछ और महिलाएं आगे बढ़ी, लेकिन उन्हें भी करंट लग गया।

इनकी हुई मौत
अनिशा खातून, पति मोहम्मद खुर्शीद
शहिस्ता खातून, पिता मोहम्मद नसीम
रोजी खातून, पिता मोहम्मद नसीम
नविशा खातून, पति मोहम्मद जमील
मरजीना खातून, पिता मुश्तकिल
शकिला खातून, पिता इब्राहिम