ऐसे मौत का इंतजार कर रही थी ये लेडी, ट्रेन के आगे कूदी और हुआ चमत्कार
शहर की लाइफलाइन के रूप में फेमस मुंबई लोकल ट्रेन के सामने कूद कर सुसाइड करने की कोशिश करने वालों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला सामने आया है मुंबई के घाटकोपर रेलवे स्टेशन का। यहां प्लेटफार्म पर मौत का इंतजार कर रही एक महिला लोकल ट्रेन के सामने कूद गई। गनीमत यह रही कि मोटरमैन ने उसे कूदते देख लिया और इमरजेंसी ब्रेक लगाकर उसकी बचाई। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
- ट्रेन के आगे कूद कर सुसाइड का प्रयास करने वाली यह पूरी घटना घाटकोपर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
- इसमें साड़ी पहने हुए के महिला प्लेटफार्म पर खड़े होकर ट्रेन के आने का इंतजार करती नजर आती है। कल्याण की ओर जाने वाली ट्रेन जैसे ही उसके करीब आती है वह उसके सामने कूद जाती है।
- महिला की हाईट कम होने के कारण वह दोनों ट्रैक के बीच गिरती है। इस बीच उसे गिरता देख मोटरमैन देख लेता है और वह इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकने की कोशिश करता है।
- ट्रेन के रुकने के बावजूद पूरा इंजन महिला के ऊपर से गुजर गया। लोगों ने जब ट्रेन के करीब जाकर देखा तो महिला पटरियों के बीच फंसी हुई रो रही थी।
मानसिक रूप से परेशान थी महिला
- यह वीडियो फुटेज 23 जून का है। रेलवे जीआरपी ने इसे मंगलवार को जारी करते हुए लोगों को ऐसा न करने की अपील की है।
- जीआरपी के मुताबिक, महिला का नाम प्रमिला पूखानकर है। महिला को प्लेटफार्म पर खड़ा देख किसी भी यात्री को नहीं लगा कि वह ट्रेन के सामने छलांग लगा देगी।
- महिला को जब ट्रेन के नीचे से निकाला गया तो उसेक दाएं पैर में चोट लगी थी।
- ट्रेन के नीचे से निकालकर महिला को राजवाडी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां से उसे सायन हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया।
- प्रमिला की बेटी रुपाली ने बताया कि, उनकी मां प्रमिला कई महीने से मानसिक रूप से बीमार चल रही हैं। उनका इलाज भी जारी है।
अब तक सुसाइड के 36 मामले
- रेलवे जीआरपी के मुताबिक जनवरी 2017 से अब तक लोकल ट्रेन के आगे कूद कर सुसाइड करने के 36 मामले सामने आ चुके हैं।
- वहीं सिर्फ मई महीने की बात करें तो इसमें 8 लोगों ने सुसाइड करने का प्रयास किया, जिनमें तीन मामले सेंट्रल और 5 मामले वेस्टर्न रेलवे रूट पर सामने आये हैं।


Post a Comment