पत्नियों की नींद पूरी कराने घर के बाहर पहरा दे रहे पति, जानें क्यों कर रहे ऐसा
यूपी के ललितपुर के गांव खुशीपुरा में इन दिनों महिलाओं और लड़कियों का सुख-चैन छिना हुआ है। यहां रात में महिलाएं जब सोती हैं, तो कोई उनके पास आकर बैठ जाता है। उन्हें छूता है और जागते ही गायब हो जाता है। कई महिलाओं के साथ ये घटना हो चुकी है। कोई इसे भूत तो कोई 'मिस्टर इंडिया' बता रहा है। आलम ये है कि वो रातें जागकर बिता रही हैं। अगर सोती हैं, तो उनके पति घर के बाहर पहरा देते हैं।
ललितपुर से करीब 15 किलोमीटर दूर जाखलौन थाना क्षेत्र में एक खुशीपुरा गांव है। इन दिनों यहां एक अनजान शख्स महिलाओं के लिए मुसीबत बन चुका है।
- ये गांव की उन महिलाओं को शिकार बना रहा है जो घर में अकेली सोती हैं। वो सोते समय उनसे छेड़छाड़ करता है और जैसे ही महिला जागती है, वो गायब हो जाता है। ये शख्स सफेद कपड़े से लिपेटा हुआ रहता है।
- गांव की रेखा रजक ने बताया कि एक दिन पहले वो घर में अकेली सो रही थीं। तभी करीब एक बजे उसे लगा कि उसके पैरों की पास कोई बैठा है और उनको छू रहा है।
- वो जगीं तो कोई सफेद कपड़ों में दिखा, वो चीखते हुए बिस्तर से उठीं। लेकिन तब तक वो भाग गया। चीख सुनकर आए आसपास के लोगों ने उसका पीछा किया, लेकिन वो नहीं मिला।
25 साल की रुकमनी अहिरवार भी इसका शिकार हुईं हैं। दो दिन पहले वो अपने घर की छत पर अकेली सो रही थीं। रात करीब दो बजे हल्की सी आंख खुली तो उन्होंने देखा कि बगल में एक आदमी बैठा हुआ है और उन्हें छू रहा है। जैसे ही वो डरकर चीखीं, इतने में शख्स छत से कूद कर भाग गया।
- प्रधान गेंदा रानी ने बताया कि पिछले एक महीने से ऐसा होने की शिकायतें आ रही हैं। जब ज्यादा होने लगा तो गांव वाले इकट्ठा हुए हैं।
- पुलिस को इसकी सूचना दी गई है। ये युवक कौन है, इसका पता नहीं लग रहा है। कोई इसे भूत समझ रहा है तो कोई 'मिस्टर इंडिया' बता रहा है।
महिलाएं डर के कारण सो नहीं पा रही हैं। उनकी नींद पूरी कराने के लिए महिलाओं के पति रात-रात भर जाग कर झुंड में पहरा देते हैं। इसके बाद पति दिन में सोते हैं।
जाखलौन एसओ श्यामव्रत सिंह का कहना है कि रात में गांव की गश्त बढ़ा दी गई है।
- यहां कोई भूत नहीं है। ये हरकत किसी सिरफिरे की लग रही है। पुलिस जल्द ही महिलाओं के डराने वाले युवक को पकड़ लेगी।

Post a Comment