ट्रेन ड्राइवर ने अपना पैर गंवाकर भी बचाई महिला की जान, लोगों ने कहा-‘हीरो’
ये फोटो चीन के ट्रेन ड्राइवर झू क्विनकाई और एक महिला की है। झू ने ट्रैक पर फंसी इस महिला की जान अपना पैर गंवाकर बचाई है। लोग झू की इस बहादुरी को सलाम कर रहे हैं और उसे हीरो बता रहे हैं। वहीं, बुजुर्ग महिला भी उसे शुक्रिया करने अस्पताल पहुंची।
ट्रेन चला रहे 29 साल के झू ने देखा कि दूसरे ट्रैक पर महिला का पैर फंसा है। वो ट्रेन रोककर उसे बचाने की कोशिश में जुट गए।
- झू ब्रेक लगाकर तुरंत ट्रेन से कूदे और महिला का पैर निकालने लगे। तभी उस ट्रैक पर दूसरी ट्रेन करीब आ गई, लेकिन उन्होंने महिला को नहीं छोड़ा।
- आखिरकार वो महिला का पैर निकालने में कामयाब रहे और उसकी जान बचा ली।
- हालांकि, इस दौरान झू का दायां पैर ट्रेन की चपेट में आ गया और बुरी तरह जख्मी हो गया।
- इस घटना के बाद झू को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स को उसका पैर काटना पड़ा।
- झू ने कहा कि भले मैंने अपना पैर गंवा दिया हो, लेकिन मैंने एक जिंदगी बचाई है। अगर आगे ऐसा मौका मिला तो मैं आगे भी ये करूंगा।
- झू ने जिस महिला की जान बचाई, वो उससे मिलने और शुक्रिया कहने के लिए हॉस्पिटल पहुंची।

Post a Comment