Header Ads

अगर घर के बाहर दिखे ये सफेद पत्थर, तो तुरंत हो जाइए सावधान!


हर इंसान अपने घर के अंदर सुरक्षित महसूस करता है। हालांकि, इस बात में कोई शक नहीं है कि अपराध और अपराधी हर जगह मौजूद होते हैं। चाहे आप घर के अंदर हों या बाहर। चोरी से बचने के लिए लोगों ने अपने घरों में कई तरह के सिक्युरिटी लगा लिए हैं। लेकिन चोर भी कम नहीं हैं। उन्होंने भी कई तरह के आइडियाज निकाल लिए हैं, जिनके जरिए लोगों को सही समय पर लूटा जा सके।

हाल ही में इंग्लैंड के पोर्टिसहेड की पुलिस ने चोरों के गिरोह को पकड़ा, जिसने चोरी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले लेटेस्ट ट्रेंड के बारे में पुलिस को बताया। इस अजीबोगरीब तरीके के जरिए चोर घरों को लूटा करते थे।

दरअसल, कुछ समय से पोर्टिसहेड के लोग एक शख्स को एरिया में घूमते देख रहे थे। ये शख्स चैरिटी के लिए लोगों से कपड़े मांगा करता था। लेकिन जब भी वो किसी घर से निकलता, घर के बाहर तीन सफेद पत्थर छोड़ देता था। पकड़े गए गिरोह ने बताया कि इन पत्थरों पर अलग-अलग तरह के निशान बनाए जाते थे,

 जिससे गिरोह के बाकी लोगों को समझाया जाता था कि घर खाली है या नहीं? इसके अलावा घर का मालिक अमीर है या नहीं, ये भी इन पत्थरों के जरिए बताया जाता था। पुलिस चोरों के इन तरीकों को जानकर हैरान रह गई। उन्होंने गैंग द्वारा बताए गए हर निशान पब्लिक किए ताकि लोगों को पता चले कि उनके घर के बाहर रखे गए पत्थरों पर जो निशान बने हैं, उनका असली मतलब क्या है?