शादी में लड़कों ने फाड़े लड़कियों के कपड़े, नशे में धुत्त होकर करने लगे हरकतें
शादी प्रोग्राम के बाद डांसरों ने जब नशे में धुत्त लड़कों के साथ फोटो खिंचवाने से मना किया तो उन्होंने मारपीट करके उनके कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने वाले आर्केस्ट्रा ग्रुप के मैंबरों को भी पीटा और उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। बिना जूतों के फटे हाल आर्केस्ट्रा ग्रुप के मैंबर पुलिस स्टेशन पहुंचे।
ग्रुप के मुखी सिरसा के कश्मीर सिंह ने बताया कि वह 6 डांसरों के साथ रायकोट रोड पर बने कैसल रिजॉर्ट में सोमवार को प्रोग्राम लगाने आए थे। शाम को 6 बजे के बाद खाना खा रहे थे तो नशे में धुत्त तीन लड़के आकर उनकी लड़कियों के साथ फोटो खिंचवाने की जिद करने लगे। मना करने पर गाली गलौच पर उतर आए। उन्होंने दो लड़कियों का हाथ पकड़कर अपने साथ ले जाने की कोशिश की।
गाड़ी के तोड़ दिए शीशे और की मारपीट
वह अपना सामान फटाफट गाड़ियों में लाद जब जाने लगे तो लड़कों ने अपने 20-25 साथियों के साथ मिलकर उनकी गाड़ी को घेर लिया। गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और मारपीट की। इस दौरान सभी लड़कियों के कपड़े फट गए। सिटी पुलिस स्टेशन के एसएचओ अशोक शर्मा ने कहा कि पैलेस में लगे सीसीटीवी फुटेज से लड़कियों से आरोपियों की पहचान करवाई जाएगी। साथ ही वीडियो बनाने वाले स्टूडियो से भी वीडियो मंगाई जाएगी।

Post a Comment