Header Ads

इस महिला पर गर्भनिरोध का हर तरीका है फेल, अब नहीं चाहती और बच्चे


29 साल की बेकी ग्लोवर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई। उनका दावा है कि किसी भी तरह के गर्भनिरोधक का उनपर कोई असर नहीं होता है। हर तरह के प्रिकॉशंस लेने के बावजूद वो चार बच्चों की मां बन चुकी हैं। इसके आगे उनकी और बच्चों की इच्छा नहीं है

बेकी और उनके हसबैंड इड ग्लोवर ने दावा किया है कि बेकी की बॉडी गर्भनिरोधक के हर तरीके को रिजेक्ट कर देती है। इस कपल के 5 साल के अंदर 4 बच्चे हो चुके हैं। दोनों ने पिल्स से लेकर कंडोम का भी सहारा लिया, इसके बावजूद हर बार बेकी प्रेग्नेंट हो जाती थी। बेकी का कहना है कि वो उनकी बॉडी काफी फर्टाइल है, जिस वजह से वो आसानी से प्रेग्नेंट हो जाती हैं। उनके मुताबिक, पहली बार वो तब प्रेग्नेंट हुई, जब वो कंबाइंड पिल्स ले रही थीं। इसके बाद उन्होंने हर रात पिल्स लेनी शुरू की, ताकि उनके और बच्चे ना हो। लेकिन आश्चर्य की बात थी कि वो फिर से प्रेग्नेंट हो गई। दूसरे बच्चे के पैदा होने के कुछ ही हफ्ते बाद बेकी तीसरी बार भी प्रेग्नेंट हो गई। सुरक्षा के के बावजूद जब बेकी चौथी बार मां बनी, तो उन्होंने अपने हसबैंड से वैसेक्टोमी करवाने की रिक्वेस्ट की। 6 लोगों के इस परिवार में बेकी और सदस्य नहीं चाहती हैं।

लाइफ पर पड़ रहा है असर
अपनी फर्टिलिटी की वजह से बेकी काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि अब अपने हसबैंड के साथ रिलेशन बनाते हुए वो काफी डरती हैं कि कहीं फिर प्रेग्नेंट ना हो जाएं। सोशल मैनेजर की पोस्ट पर काम करने वाली बेकी अपने रिलेशनशिप के तीसरे ही महीने में प्रेग्नेंट हो गई थीं। कि अब हसबैंड के वैसेक्टोमी करवाने के बाद ही उनकी लाइफ से सारी प्रॉब्लम सोल्व हो सकती है।