Header Ads

गंभीर बीमारी से जूझ रहा 'पान सिंह तोमर' का यह एक्टर, लगाई मदद की गुहार


पान सिंह तोमर और जॉली एलएलबी जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर सीताराम पांचाल इन दिनों कैंसर से जूझ रहे हैं।

'बैंडिट क्वीन', 'पीपली लाइव', 'स्लमडॉग मिलिनेयर', 'पान सिंह तोमर' और 'जॉली एलएलबी' जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर सीताराम पांचाल इन दिनों कैंसर से जूझ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी मदद के लिए एक कैम्पेन चलाया जा रहा है। केतन दीक्षित केडी नाम की प्रोफाइल से सीताराम की एक फोटो शेयर की गई है और लोगों से मदद की गुहार लगाई गई है। क्या लिखा हो पोस्ट में...

- पोस्ट में एक फोटो के साथ केतन ने लिखा है, "इनको तो आप पहचानते ही होंगे.. हां नाम नहीं जानते होंगे। ये सीताराम पांचाल जी हैं। पान सिंह तोमर, स्लमडॉग, पीपली लाइव, बैंडिट क्वीन और तमाम फिल्मों में अभिनय कर चुके सीताराम जी कैंसर से जूझ रहे हैं।"
- "अपने परिवार में अकेले कमाने वाले सीताराम जी और उनके परिवार को आपकी मदद की जरूरत है। हमारी और आपकी छोटी-छोटी मदद सीताराम जी को कैंसर से लड़ने में मदद करेगी।"
- "सीताराम जी को आप इस लिंक पर क्लिक करके मदद कर सकते हैं! इसे शेयर कर अपने दोस्तों से भी कहेंगे तो और बेहतर होगा। शुक्रिया!"
खुद सीताराम ने भी लगाई मदद की गुहार
- सीताराम पांचाल ने अपने फेसबुक पेज पर मदद की गुहार लगाते हुए लिखा है, "भाइयो, मेरी हेल्प करो। मेरी कैंसर से हालत खराब होती जा रही है। आपका कलाकार भाई सीतराम पांचाल।"
फिल्मस्टार्स आए मदद के लिए आगे
- जैसे-जैसे केतन की यह पोस्ट लोगों तक पहुंच रही है। वैसे-वैसे मदद के लिए कई लोग सामने आ रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री से संजय मिश्रा, सुशांत सिंह, मुकेश तिवारी, मनोज जोशी और प्रोड्यूसर राकेश पासवान जैसे कई लोगों ने सीताराम की मदद करने की कोशिश की है। वहीं, फिल्ममेकर अश्विनी चौधरी ने भी ट्वीट कर लोगों से मदद की अपील की हैं।
- सीताराम के लिए आम लोग भी सामने आ रहे हैं। फैमिली की मानें तो लोगों ने 50-100 से लेकर 10 हजार रुपए तक की मदद की हैं