Header Ads

इन भारतीयों ने विदेश में किया राज, कोई बिहार से तो किसी का मुंबई से है नाता



फिजी में भारतीय मूल के महेंद्र चौधरी देश के पीएम की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

देश का 14वां राष्ट्रपति चुनने के लिए आज वोटिंग हो रही है। 20 जुलाई को वोटों की गिनती के बाद देश के अगले राष्ट्रपति के नाम का एलान होगा। कई भारतीय देश से बाहर निकलकर दूसरे देशों में भी राष्ट्रप्रमुख की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं या संभाल चुके हैं। आयरलैंड में इस वक्त भारतीय मूल के डॉक्टर लियो वरदकर देश के प्रधानमंत्री हैं, इनका ताल्लुक मुंबई से है। इसके अलावा मॉरिशस में भी भारतीय मूल के राजकेश्वर कैलाश पुर्याग देश के प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं, जिनका ताल्लुक बिहार से है।56 दिन तक रहे विरोधियों की कैद में...

महेंद्र चौधरी,
एक्स PM, फिजी

फिजी लेबर पार्टी के नेता महेंद्र पाल चौधरी मई 1999 में फिजी के पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने। हालांकि ठीक एक साल बाद ही उन्हें और उनके मंत्रियों को देश के बागी नेता जार्ज स्पीट ने बंधक बना लिया था। इस तख्तापलट के बाद 56 दिन तक उन्हें कैद में रहना पड़ा और पद छोड़ना पड़ा। पीएम बनने से पहले ऑडिटर के तौर पर काम करने वाले महेंद्र का ताल्लुक हरियाणा राज्य से हैं। उनके दादा 1912 में हरियाणा से फिजी गए थे और वहां गन्ने के खेत में उन्होंने मजदूरी की। महेंद्र 1997 में हरियाणा के बहुजमालपार गांव में रह रहने वाली अपनी बहन से मिलने भी आए थे।

लता मंगेश्कर के गाने सुनना है पसंद
राजकेश्वर कैलाश पुर्याग,
एक्स प्रेसिडेंट, मॉरिशस

भारतीय मूल के राजकेश्वर कैलाश पुर्याग ने जुलाई 2012 में मॉरिशस के पांचवे प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने भारतीय मूल के ही अनिरुद्ध जगन्नाथ की जगह पर ये पद संभाला था। इससे पहले 1973 में वो अटॉर्नी एट लॉ की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं, जिसके बाद वो राजनीति में उतरे। राजकेश्वर की पैदाइश भले ही मॉरिशस की हो, लेकिन उसका ताल्लुक बिहार के गया शहर से है। प्रेसिडेंट रहते हुए 2013 में जब वो प्रवासी भारतीय दिवस पर चीफ गेस्ट बनकर आए थे, तब वो अपने गया शहर भी गए थी। राजकेश्वर को लता मंगेश्कर के गाने सुनना पसंद है।

13 साल की उम्र में ज्वाइन कर ली थी पार्टी की यूथ विंग
भरत जगदेव
एक्स-प्रेसिडेंट, गुयाना

भारतीय मूल के भरत जगदेव अगस्त 1999 से दिसंबर 2011 तक गुयाना के प्रेसिडेंट रहे। उन्होंने 13 साल की उम्र में पीपुल्स प्रोग्रेसिव पार्टी की यूथ विंग ज्वाइन की थी। उन्होंने मॉस्को की यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में मास्टर डिग्री ले रखी है। इसके बाद गुयाना में उन्होंने स्टेट प्लानिंग सेक्रेट्रिएट में इकोनॉमिस्ट के तौर पर काम किया। वो 1990 में देश के फाइनेंस मिनिस्टर भी रहे।

भारतीय मूल के गे लीडर और सबसे कम उम्र के PM
लियो वरदकर,
PM, आयरलैंड

आरयलैंड के हेल्थ मिनिस्टर और इंडियन मूल के डॉक्टर लियो वरदकर आयरलैंड के प्रधानमंत्री
हैं। गे नेता लियो की जड़ें मुंबई से जुड़ी हुई हैं। उनकी फैमिली के 60 मेंबर अब भी महाराष्ट्र में रहते हैं। 38 साल के लियो पिता अशोक वरदकर के सबसे छोटे बेटे हैं। अशोक 1960 के दशक में इंग्लैंड के नेशनल हेल्थ सर्विस में काम करते थे। यहीं पर उनकी मुलाकात एक नर्स से हुई और दोनों ने बाद में शादी कर ली थी। वरदकर राजनीति में आने से पहले एक डॉक्टर थे। 2007 में वो सांसद चुने गए। जब उन्होंने 'गे' होने की बात कबूली तो उनके पिता को बड़ी हैरानी हुई थी।

गोवा के मड़गांव से है इनका नाता
एंटोनियो कोस्टा
PM, पुर्तगाल13 साल की उम्र में

भारतीय मूल के एंटोनियो कोस्टा नवंबर 2015 में पुर्तगाल के प्रधानमंत्री बने। सोशलिस्ट पार्टी के लीडर 55 साल के एंटोनिया गोवा में पणजी से 35 किलोमीटर दूर मड़गांव से रहने वाले हैं। उनके पिता ऑरलैंडो जाने माने साहित्यकार थे। वो 18 साल की उम्र में गोवा छोड़ लिस्बन में जा बसे, जो पुर्तगाल के उपनिवेश वाला इलाका था।पुर्तगाली भाषा में उन्होंने 'शाइन ऑफ एंगर' नाम की मशहूर किताब लिखी थी। इस साल जनवरी में एंटोनियो भारत के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मड़गांव में अपने 200 साल पुराने पैतृक घर में भी फैमिली के साथ वक्त बिताया।