Header Ads

कभी कड़क 'थानेदार' थी ये एक्ट्रेस, लक ऐसा कि अब भी मिल रही इन्हें फिल्में


शादी के बाद अधिकतर एक्ट्रेसिस पर्दे से दूरी बना लेती हैं, लेकिन मैं थोड़ी अलग हूं। मेरा तो कॅरिअर शादी के बाद और भी बेहतर हुआ है, मेरा लक अच्छा है। यह कहना है एफआईआर सीरियल की कड़क 'थानेदार' कविता कौशिक का। कविता शहर में अपनी आने वाली कॉमेडी पंजाबी फिल्म चल बरातां चलियां की प्रमोशन के लिए बीनू ढिल्लों और गीतकार रणजीत बावा के साथ पहुंची थी।

कविता ने बताया कि इस फिल्म को साइन करने के एक माह बाद ही उनकी शादी फिक्स हो गई थी। शादी के बाद उन्हें दो और पंजाबी प्रोड्यूसर्स ने अप्रोच किया है।

- काशीपुर उत्तराखंड में जन्मी कविता आज पूरे भारत में हरियाणवी के लिए जानी जाती हैं, लेकिन उन्होंने यह हरियाणवी एफआईआर सीरियल के शुरू होने से पहले ट्रेनर सुनीता से सीखी थी।
- 9 साल तक वह ऐसी हरियाणवी बोलती रही जो भारतवासी आसानी से समझ सकते थे, लेकिन असल हरियाणवी उन्होंने इस फिल्म से पहले सीखी।

- पहली फिल्म होने के कारण कविता इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं और इस इंडस्ट्री में अपना नाम भी बनाकर रखना चाहती हैं।

- पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री काफी तेजी से बढ़ रही है। टेलेंटिड युवाओं के लिए भी यहां काफी स्कोप है, जो सकारात्मकता की तरफ इशारा करता है।

- मैंने वह समय भी देखा है जब हम आर्टिस्ट पेड़ के नीचे ही मेकअप करवाया करते थे। उस समय तो आर्टिस्ट अपने परिवार का तो दूर अपना पेट नहीं पाल सकता था। लेकिन अब वैनिटी वैन भी होती है और हर आर्टिस्ट का अपना मेकअप मैन भी।

- बीनू ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के बदलते रूप के बारे में बताते हुए कहा कि पंजाबी टीवी चैनल्स के आने के बाद आर्टिस्ट को 700 से 1000 रुपए मिलने शुरू हुए। लेकिन दो साल के समय में यह सभी चैनल्स पर संगीतकारों का कब्जा हो गया, लेकिन अब पंजाबी इंडस्ट्री काफी बढ़ रही है और यहां टेलेंटिड कलाकार नाम भी कमा रहे हैं।

कई सीरियल्स में काम कर चुकीं कविता कुछ हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
- उन्होंने 'एक हसीना थी' (2004), 'मुंबई कटिंग' (2009), 'फिल्म सिटी' (2011) और 'ज़ंजीर' (2013) में काम किया है।

कविता ने भले ही कई टीवी सीरियल्स किए हैं, लेकिन उन्हें असली पहचान सब टीवी के शो 'एफआईआर' से मिली। इस शो में उन्होंने एक हरियाणवी पुलिस इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला का किरदार निभाया था। 2013 में उन्होंने यह शो छोड़ दिया था, लेकिन दर्शकों की भारी मांग के चलते उन्हें शो में वापसी करनी पड़ी थी।

 इसके अलावा कविता 'रीमिक्स', 'तुम्हारी दिशा' और 'सीआईडी' में भी नजर आ चुकी हैं।
- बता दें कि एक्टिंग में आने से पहले कविता मॉडलिंग में अपना करियर बना रही थीं।