Header Ads

इस एक्टर ने पहली कमाई से मां के ल‍िए खरीदा था ये ग‍िफ्ट, म‍िला थप्पड़


एक्टर और पॉलिटिशियन रवि किशन देश के अब जाने-माने नाम बन चुके हैं। 17 जुलाई को वो अपना 46वां जन्मदिन मनाएंगे। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब रवि किशन के बर्थ डे पर बड़ी पार्टियाँ नहीं हुआ करती थी बल्कि वह पेड़े और मिठाई खाकर अपना जन्मदिन मनाते थे

बर्थडे पर मां को गिफ्ट करनी थी तो की नौकरी
- वो कहते हैं, बचपन में 12,13 साल की उम्र रही होगी, तब मेरा जन्मदिन आने वाला था। मैंने पहले ही सोच लिया था कि इस बार अपने जन्मदिन पर अपनी मां को कुछ खास गिफ्ट करूंगा।
- इसके लिए मैंने अखबार बेचने की नौकरी कर ली। इसके लिए मुझे महीने का 25 रुपया मिलता था। मेरे इस काम के बारे में मेरे घर वालों को पता नहीं था। बहुत सोचने के बाद मुझे लगा कि मां को नई साड़ी गिफ्ट करनी चाहिए।
- इसके लिए मैंने लगातार तीन महीने तक अखबार बेचा और फिर अपने जन्मदिन पर 75 रुपए की साड़ी लेकर मां को गिफ्ट देने घर पहुंचा।
मां ने मारा था थप्पड़
- साड़ी देखकर वो बहुत नाराज हुईं। उन्होंने मुझे थप्पड़ मार दिया। उन्हें लगा कि मैं चोरी करके उनके लिए साड़ी लाया हूं।
- लेकिन बाद में जब मैंने रोते हुए पूरी बात बताई तो वो इमोशनल हो गईं और रोने लगी।
स्ट्रगल से भरा रहा मुंबई का सफर
- रवि किशन ने कहा- भले ही मुंबई में काम ढूंढने को लेकर मुझे स्ट्रगल करना पड़ा, लेकिन वो लाइफ काफी मस्त थी।
- मैंने इंडस्ट्री में शुरुआत 1992,से ही की थी, लेकिन मुझे इंडस्ट्री में सलमान खान की "तेरे नाम" फिल्म और टीवी शो "बिग बॉस" के जरिए पहचान मिली।
- मैंने कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया। मेरा सपना है, भोजपुरी फिल्म भी बॉलीवुड की तरह पॉपुलर हो और उसे भी सम्मान की नजरों से देखा जाए।
एक्टर से पॉलिटिशियन बने रवि किशन
- रवि किशन ने एक्टिंग में अपना लोहा मनवाने के बाद राजनीति में भी हाथ जमाया, लेकिन बात बन नहीं पाई।
- उन्होंने कांग्रेस की पार्टी से 2014 लोकसभा चुनाव जौनपुर से लड़ा था। उनके सामने बाहुबली धनंजय सिंह थे। अभी हाल ही में उन्होंने अपने साथ कम कर चुके और वर्तमान में भाजपा सांसद और दिल्ली भजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के कहने पर भाजपा ज्वाइन कर ली है।