Header Ads

चलती ट्रेन में टॉयलेट खोलते ही शॉक्ड रह गई महिला, मरते-मरते बचा बच्चा


चलती ट्रेन में कोई महिला अपने बच्चे को टॉयलेट के लिए ले जाए और दरवाजा खोलने के बाद जैसे ही बच्चे को नीचे बिठाना चाहे, तो पता चले कि वहां तो फर्श ही नहीं है। नीचे तेजी से छूटती जमीन और चलते चक्के दिखें, तो कैसी हालत होगी? शायद कलेजा मुंह को आ जाएगा। इंग्लैंड के स्टावेर्टन स्टेशन से निकली ट्रेन में ऐसा ही हुआ।यह है मामला...

यह घटना 22 जून की है। ब्रिटिश रेलवे ने अब इस बारे में आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है। यह मामला साउथ डेवन रेलवे में सामने आया है। यह एक चैरिटी ट्रेन है, जो टूरिस्ट्स के लिए 11 किलोमीटर लंबे रेलमार्ग पर चलाई जाती है।
-घटना वाले दिन ट्रेन स्टावेर्टन स्टेशन से आगे बढ़ी थी। उसकी रफ्तार 32 किलोमीटर प्रति घंटे थी। इसी दौरान एक महिला अपने बच्चे को लेकर चौथे डिब्बे में स्थित टॉयलेट की ओर बढ़ी।
-डिब्बे में फर्श ठीक-ठाक था। महिला को टॉयलेट के बारे में कोई अंदाजा नहीं थी। उसने जैसे ही टॉयलेट का दरवाजा खोलकर बच्चे को बिठाना चाहा, तो नीचे ट्रेन का घूमता पहिया देखकर उसका जी धक से रह गया। वहां कोई फर्श ही नहीं था।
-बच्चे को थामे हुए महिला ने तत्काल किसी तरह बैलेंस बनाया और उसे वापस खींचा। यह दृश्य देखकर मां और बच्चा दोनों शॉक्ड रह गए। इस घटना में बच्चे को कुछ मामूली खरोंचें आई हैं। मां और बच्चे की पहचान जाहिर नहीं की गई है।
रेलवे ने जताया अफसोस
-कहा जा रहा है कि यदि मां प्रेजेंस ऑफ माइंड का परिचय नहीं देती और बच्चे को तत्काल वापस नहीं खींचती, तो कोई अनहोनी भी हो सकती थी।
-बताया जाता है कि यह पुराना डिब्बा था, जिसे दोबारा सर्विस में लाया गया था। जांच में पता चला कि टाॅयलेट के फ्लोर को सर्विसिंग के लिए हटाया गया था।
-ब्रिटिश रेलवे के डेवलपमेंट मैनेजर डिक वुड ने इस घटना पर अफसोस जताया है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट रूप से हमारे सुरक्षा नियंत्रण सिस्टम की गड़बड़ी है। यह ऐसी घटना है, जो नहीं होनी चाहिए।