Header Ads

कुत्ते ने दिया अजीबोगरीब बच्चे को जन्म, देखकर मालिक हुआ शॉक्ड


स्विट्जरलैंड के गोल्सपाई (Golspie) में एक चौंकाने मामला सामने आया है। दरअसल, लुईस सदरलैंड (Sutherland) नामक महिला के पालतू कुत्ते ने एक अजीबोगरीब बच्चे को जन्म दिया। बताया जाता है कि जब उसका जन्म हुआ तो वहां मौजूद सभी लोग शॉक्ड हो गए, क्योंकि वो हरे रंग का था। ये है पूरा मामला...

एक वेबसाइट के मुताबिक, पालतू कुत्ते का नाम रियो (Rio) है और वो तीन साल की है, जिसने पिछले हफ्ते कुल 9 बच्चे को जन्म दिया। लेकिन, जैसे ही उसने हरे रंग के एक बच्चे को जन्म दिया लुईस शॉक्ड हो गई, क्योंकि उसने आज तक ऐसा मामला कभी नहीं देखा था। बताया जाता है कि ऐसा होने के पीछे कि‍सी तरह के पिगमेंट में कमी होने की वजह से बच्‍चे का रंग पूरी तरह से विकसित नहीं होता है, जिसके कारण उस पपी का ऐसा रंग हो गया। हालांकि, बाद में धीरे-धीरे रंग बदल भी जाता है। लुईस और उनकी बेटी ने उस प्यारे से पपी का नाम पप फॉरेस्ट रखा है। बता दें कि इससे पहले दुनिया में इस तरह के तीन मामले सामने आ चुके हैं।