अमेरिकन फोटोग्राफर ने दिखाया, बारिश में कैसी हार्ड लाइफ जीते हैं इंडियन
महाराष्ट्र के लगभग सभी हिस्सों में मानसून ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवा ली है। कई शहरों में मानसून की जोरदार दस्तक देखने को मिली है। इंडियन मानसून हमेशा से ही विदेशी फोटोग्राफरों का पसंदीदा सब्जेक्ट रहा है। इस मौके पर हम आपको अमेरिकन फोटोग्राफर स्टीव मेकरी द्वारा इंडियन मानसून पर खींची गई फोटो दिखाने जा रहे हैं। इसमें स्टीव ने दिखाया है कि कैसे बारिश के मौसम में हार्ड लाइफ जीते हैं इंडियन्स
इंडियन मानसून कैसे कुछ लोगों के लिए खुशी, तो कुछ के लिए दुख के बादल लेकर आता है। स्टीव की फोटोज में इसे साफ देखा जा सकता है।
- मानसून के मौसम में खींची फोटो सीरिज को स्टीव ने 'लाइफ ब्रेथ ऑफ हाफ द वर्ल्ड' नाम दिया है।
- इस फोटो सीरिज में भारत के विभिन्न भौगोलिक हिस्सों की फोटो हैं, इसमें बाढ़ भी है, नष्ट हुई फसलों की स्थिति और उसके साथ उपजा हुआ किसान का दर्द भी दिखाया गया है।
- इसमें मुंबई की बरसात से लेकर पोरबंदर की बाढ़ को खूबसूरत ढंग से दिखाने का प्रयास किया गया है।
- इस फोटो सीरिज के लिए स्टीव इंडिया के अलावा कई एशियन कंट्री में भी ट्रेवल कर चुके हैं।
कौन हैं स्टीव मेकरी?
- अमेरिकन फोटो जर्नलिस्ट स्टीव मेकरी को सबसे ज्यादा लोकप्रियता अफगानी गर्ल कलेक्शन नाम की फोटो बुक से मिली है।
- उनकी 'इंडिया स्टीव मेकरी' नाम से एक फोटो बुक भी रिलीज हो चुकी है।
- वे ईरान-इराक युद्ध, गल्फ युद्ध, और अफगान गृहयुद्ध को भी कवर कर चुके हैं।
- अपनी फोटोग्राफी और रिपोर्टिंग के लिए उन्हें एक दर्जन से ज्यादा इंटरनेशनल अवार्ड्स मिल चुके हैं।
- मानसून को कैमरे में कैद करने का आइडिया स्टीव को 11 साल की उम्र में लाइफ मैगजीन में छपी इंडियन मानसून की एक तस्वीर को देख कर आया।
- स्टीव ने कुछ साल तक नेशनल जियोग्राफी के लिए भी काम किया। बाढ़ की तस्वीरों के लिए वे कई दिनों तक भूखे प्यासे भी रहे।

Post a Comment