बेटी के लिए सुपरमार्केट से खरीदे अंगूर, उनमें छुपा बैठा था ये खतरनाक जीव
कॉडेनहेम, इंग्लैंड की एक महिला ने अपनी बच्ची के लिए सुपरमार्केट से काले अंगूरों का डिब्बा खरीदा था। लेकिन जब उसने घर पर डिब्बे के भीतर गौर किया, तो एकबारगी वह डर के मारे कांप गई। डिब्बे के भीतर एक जिंदा ब्लैक विडो मकड़ी बैठी थी। यह मकड़ी बेहद जहरीली होती है और इसके काटने पर चमड़ी पर भयंकर जलन होती है और कई मामलों में उसकी ऊपरी परत गल भी जाती है
33 साल की किम्बर्ली सेमॉर ने एक सुपरमार्केट से काले अंगूरों का डिब्बा खरीदा था। घर आपका उन्होंने वह डिब्बा फ्रिज में रख दिया, जो एक हफ्ते तक वहीं रहा।
-फिर सोमवार को किम्बर्ली ने अपनी 9 साल की बच्ची फोबी को खिलाने के लिए डिब्बा खोला, तो उनके होश ही उड़ गए। किम्बर्ली का कहना है कि उस दृश्य के असर से मैं अब तक हिली हुई हूं। मैंने देखा कि डिब्बे में चारों तरफ मकड़ी की जाले थे और कोने में एक काली मकड़ी बैठी थी। उसकी पीठ पर लाल निशान से मैंने अंदाज लगाया कि यह ब्लैक विडो मकड़ी हो सकती है।
-कनाडा की टोरंटो यूनिवर्सिटी से जुड़ी, स्पाइडर एक्सपर्ट कैथरीन स्कॉट ने मकड़ी की तस्वीरें देखकर कन्फर्म किया है कि वह ब्लैक विडो हो सकती है।
-किम्बर्ली ने किसी तरह उस मकड़ी को लंच बॉक्स में बंद किया और उसे जीवित हालत में सुपरमार्केट को मैनेजर को सौंप दिया। मैनेजर का कहना है कि हम हर हफ्ते अंगूरों के लाखों डिब्बे बेचते हैं और हमारे फार्मर उन्हें पैक करने से पहले अच्छी तरह साफ करते हैं, इसलिए ऐसा मामला सामने आने की संभावना न के बराबर होती है।

Post a Comment