मोबाइल की टच स्क्रीन नहीं कर रही काम या हो रही हैंग, ऐसे करें रिपेयर
ई स्मार्टफोन यूजर्स को अक्सर स्क्रीन हैंग होने की प्रॉब्लम फेस करना पड़ती है। यानी स्क्रॉल करने पर स्क्रीन प्रॉपर रिस्पॉन्स नहीं करती है। इस दौरान WhatsApp, वीडियो या म्यूजिक की लिस्ट को जब स्क्रॉल किया जाता है, तब वो अटक-अटक कर ऊपर या नीचे होती है। स्क्रीन के लेट रिस्पॉन्स से कई बार दूसरी फाइल या कॉन्टैक्ट भी सिलेक्ट हो जाता है। हालांकि, स्क्रीन की इस प्रॉब्लम को Touchscreen Repair ऐप से सही किया जा सकता है। इस वजह से होती है स्क्रीन हैंग...
- फोन की मेमोरी में स्पेस कम होता है, तब अक्सर फोन हैंग के साथ स्क्रीन का टच भी लेट रिस्पॉन्स करता है।
- फोन में कई बार यूजर्स हैवी ऐप्स इन्स्टॉल कर लेते हैं, जिसकी वजह से भी स्क्रीन हैंग करती है।
- आपका फोन अगर हीट हो रहा है तब भी स्क्रीन हैंग होने की प्रॉब्लम आने लगती है।
Touchscreen Repair ऐप के फीचर्स :
- ये स्क्रीन के टच लेग्स को रिमूव करके उसे इम्प्रूव करता है।
- इस प्रॉसेस के बाद स्क्रीन का टच बेहतर रिस्पॉन्स करने लगता है।
- ऐप स्क्रीन के टच रिस्पॉन्स टाइम को भी कम कर देता है। यानी वो तेजी से रिस्पॉन्स करती है।
- ये लाइट ऐप है, जिसमे अनवांटेड ग्राफिक्स भी नहीं हैं।
Touchscreen Repair ऐप के बारे में :
- इस ऐप को यूजर गूगल प्ले स्टोर से फ्री इन्स्टॉल कर सकते हैं।
- Moto X Play पर इस ऐप ने 5.69MB का स्पेस लिया। अलग डिवाइस पर ये अलग स्पेस लेता है।
- इस ऐप को अब तक 50 लाख से ज्यादा बार इन्स्टॉल किया गया है।
- इस ऐप को एंड्रॉइड वर्जन 4.0.3 Ice Cream Sandwich और उससे अपडेट पर इन्स्टॉल कर सकते हैं।
- ऐप को 34,881 यूजर्स ने 4.6 स्टार रेटिंग दी है।
- ऐप को इन्स्टॉल करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
ouchscreen repair App फ्री ऐप है, इस यूजर प्ले स्टोर से फ्री इन्स्टॉल कर सकता है। ये करीब 6MB का ऐप है। यानी ये फोन में ज्यादा स्पेस नहीं लेता। कंपनी ने इस इसे लाइट ऐप भी बताया है।
ऐप को ओपन करने पर एक मैसेज आता है। जिसमें इसकी वर्किंग प्रॉसेस और बेस्ट रिजल्ट के बारे में पूरी डिटेल होती है। यहां से आगे बढ़ने पर ऐप को स्टार्ट किया जाता है। START पर टैब करने पर एक नया मैसेज आता है। जिसमें यूजर को यूज करने के टिप्स दिए जाते हैं।
यूजर को अब ग्रीन एरिया के सेंटर में टैब करना होता है। टैब करने के साथ ही स्क्रीन रिपेयर की प्रॉसेस भी शुरू हो जाती है। एक-एक करके चार एरिया में टैब करना होता है। ध्यान रहे यहां पर यूजर को जल्दी से टैब करना होता है।
यदि यूजर ग्रीन एरिया पर टैब न करके लॉन्ग प्रेस करता है या फिर उंगली को स्लिप करता है, तो वो टैब काउंट नहीं करता। जब प्रॉसेस पूरी हो जाती है तब ये आपके स्मार्टफोन का मॉडल और ऑपरेटिंग सिस्टम की डिटेल देता है। आखिर में Success का मैसेज आता है। जिसमें स्क्रीन के टच का नया रिस्पॉन्स टाइम होता है।


Post a Comment