हाथ में सिंदूर लेकर मंदिर पहुंची लड़की, महिलाओं ने लड़के को दमभर पीटा
प्यार, इकरार और फिर शादी करने का विश्वास। शादी का विश्वास जब टूटा तो मामला रविवार को थाने पहुंच गया। थाना परिसर में बने शिव मंदिर में हाथ में सिंदूर लिए लड़की और कुछ महिलाओं ने लड़के की जमकर पिटाई की वो भी पुलिस के सामने। हालांकि पुलिस के बीच-बचाव से मामला शांत हुआ। युवक ने महिला थाने में शादी करने का विश्वास दिलाया।
दरअसल, हुआ कुछ यूं कि रांची की रहने वाली एक लड़की अपने साथ सामाजिक संस्था के कुछ लोगों को लेकर धनबाद थाना पहुंची।
-उसने थाने में पुलिस को बताया कि हीरापुर का एक लड़का उसे सात सालों से शादी का झांसा दे रहा है। लड़की की शिकायत पर पुलिस लड़के को पकड़ कर थाना ले आई।
-थाने में लड़के ने लड़की से कुछ कहा, इसके बाद लड़की के साथ की महिलाओं ने उसे धर-दबोचा और बगल के शिव मंदिर में ले गई। यहां पुलिस के सामने ही लड़के को पीटना शुरू कर दिया।
-शादी से इंकार करने की बात कहकर लड़की उसे बेवफा कहती रही। पुलिस के बीच-बचाव से मामला शांत हुआ।
-लड़के ने महिला थाने में शादी करने का विश्वास दिलाया। उसने एक माह के बाद शादी करने का बांड भरा, तब महिलाओं ने उसे छोड़ा।

Post a Comment