Header Ads

एक हिट ने खराब कर दिया था इस एक्टर का दिमाग, ऐसे बर्बाद हुआ करियर



कुमार गौरव की गिनती बॉलीवुड में सुपरफ्लॉप एक्टर्स में की जाती है।

एक हिट ने खराब कर दिया था इस एक्टर का दिमाग, ऐसे बर्बाद हुआ करियर

एक्टर से बिजनेसमैन बने कुमार गौरव आज अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट (11 जुलाई) कर रहे हैं। कुमार गौरव की गिनती बॉलीवुड में सुपरफ्लॉप एक्टर्स में की जाती है। दरअसल कुमार ने 1981 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'लव स्टोरी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अपनी पहली ही फिल्म सुपरहिट होने के बाद कुमार गौरव का दिमाग सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने उस दौर की न्यू एक्ट्रेसेस के साथ काम करने तक से मना कर दिया था। कहा जाता है कि उन्होंने जिनके साथ स्क्रीन शेयर करने से मना किया था वे एक्ट्रेसेस बाद में सुपरहिट हो गई और कुमार गौरव का करियर फ्लॉप हो गया।मंदाकिनी के साथ काम करने से मान कर दिया था...

फिल्म 'लव स्टोरी' ने कुमार गौरव को रातोंरात स्टार बना दिया था। अपनी पहली ही फिल्म से मिले स्टारडम को कुमार गौरव संभाल नहीं पाए। उन्होंने तुरंत फैसला कर लिया था कि वे किसी भी न्यू एक्ट्रेस के साथ काम नहीं करेंगे। इसी बीच फिल्म प्रोड्यूसर दिनेश बंसल ने अपनी फिल्म शिरीन फरहाद के लिए एक नई लड़की यास्मीन को साइन किया और फिर कुमार गौरव के पास गए। कुमार गौरव ने इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया और कहा कि वे नई लड़की के साथ काम नहीं करेंगे। हालांकि यास्मीन और दिनेश बंसल ने उनको समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वे नहीं मानें और फिल्म बंद हो गई। यास्मीन वापस चली गई। इस घटना को देखते ही देखते 4 साल बीत गए। फिर यास्मीन को पता चला कि राज कपूर एक फिल्म बना रहे हैं, जिसके लिए उन्हें एक नार्थ इंडियन लुक वाली लड़की चाहिए। यास्मीन ने 'राम तेरी गंगा मैली' के लिए ऑडिशन दिया और राज कपूर ने यास्मीन को सिलेक्ट कर लिया। 'राम तेरी गंगा मैली' जब रिलीज हुई तो यास्मीन जोसेफ 'मंदाकिनी' बन चुकी थी। राज कपूर ने यास्मीन का नाम बदलकर मंदाकिनी रख दिया था। फिल्म हिट हो गई और मंदाकिनी स्टार बन गई। मंदाकिनी स्टार थी और कुमार गौरव का सितारा अंधेरे में गुम हो रहा था। ऐसे में कुमार गौरव के अपोजिट कोई भी नामी एक्ट्रेस काम करने को तैयार नहीं होती थी। तब कुमार गौरव ने एक फिल्म के लिए प्रोड्यूसर को मंदाकिनी का नाम सजेस्ट किया। प्रोड्यूसर ने मंदाकिनी से बात भी की, लेकिन जब उन्हें पता चला कि फिल्म के हीरो कुमार गौरव हैं, तो मंदाकिनी ने काम करने से मना कर दिया। बता दें कि कुमार गौरव ने उस दौर की हिट एक्ट्रेसेस पूनम ढिल्लन, रति अग्निहोत्री, पद्मिनी कोल्हापुरे, जूहा चावला, माधुरी दीक्षित के साथ फिल्मों में काम किया, बावजूद इसके वे कामयाबी हासिल नहीं पाए।

पिता ने की कोशिश
राजेंद्र कुमार ने बेटे कुमार गौरव का करियर बचाने के लिए माधुरी दीक्षित को लेकर फिल्म 'फूल' (1993) बनाई। ये फिल्म भी सुपरफ्लॉप ही रही। बता दें कि कुमार गौरव ने 'तेरी कसम' (1981), 'स्टार्स' (1982), 'ऑल राउंडर' (1984), 'जानम' (1986), 'गूंज' (1987), 'सियासत' (1992) सहित कई फिल्मों में काम किया, लेकिन वे बॉलीवुड में अपना नाम नहीं बना पाए।

ट्रेवल का बिजनेस
कुमार गौरव पिता राजेंद्र कुमार की तरह सुपरस्टार नहीं बन पाए लेकिन आज कुमार गौरव ने अपनी एक अलग पहचान बना ली। वो एक बिजनेसमैन हैं। कुमार गौरव का मालदीव में ट्रेवल का बिजनेस है। इसके अलावा उनका कंस्ट्रक्शन का बिजनेस भी रहा है।

इस एक्ट्रेस से था अफेयर
फिल्म 'लव स्टोरी' में कुमार गौरव और विजयेता पंडित थे। फिल्म की शूटिंग करते-करते दोनों करीब आ गए और ेक-दूसरे से प्यार करने लगे। हालांकि, राजेंद्र कुमार नहीं चाहते थे कि विजयेता उनके घर की बहु बने। वहीं, विजयेता के घरवालों को भी ये रिश्ता पसंद नहीं था। दोनों ने हालातों से समझौता किया और अलग हो गए। राजेंद्र कुमार ने बेटे की शादी 1984 में दोस्त सुनील दत्त की बेटी नम्रता दत्त से कर दी। दोनों की दो बेटियां साची और सिया हैं। वहीं, विजयेता ने डायरेक्टर समीर मलकान से शादी की हालांकि बाद में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने 1990 में म्यूजिक डायरेक्टर आदेश श्रीवास्तव से शादी की। 2015 में आदेश का कैंसर की वजह से निधन हो गया।

बेटे की शादी के कारण आई दोस्ती में दरार
खबरों की मानें तो राज कपूर और राजेंद्र कुमार बहुत अच्छे दोस्त थे। इनके रिश्तों में दरार उस समय आई जब राज कपूर अपनी बेटी रीमा कपूर की शादी का प्रस्ताव राजेंद्र के पास लेकर गए लेकिन किसी गलतफहमी की वजह राजेंद्र ने इस रिश्ते के लिए मना कर दिया था। बाद में अपने दोस्त सुनील दत्त की बेटी नम्रता को बहु बनाया था।

कमाल अमरोही के समधी है कुमार गौरव
कुमार गौरव की बेटी ने फिल्म निर्देशक कमाल अमरोही के पोते बिलाल अमरोही से शादी (2014) की है। बिलाल ने मार्च (2014) में स्वीकार किया था कि वो कुमार गौरव की बेटी साची से प्यार करते हैं। दोनों ने ऐलान किया था कि वो जल्द ही शादी कर लेंगे। साची फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई हैं।