शाहरुख से लेकर ऐश्वर्या तक ने यहां टेका है माथा
पंजाब के अमृतसर में स्थित गोल्डन टेंपल दुनियाभर में मशहूर है। सेलिब्रिटीज से लेकर राजनेता तक यहां माथा टेकने आते हैं। 1 जुलाई से जीएसटी के लागू होने के बाद से यह एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल, यहां देश की सबसे बड़ी रसोई है, जहां प्रतिदिन लगभग 1 लाख लोगों के लिए लंगर की व्यवस्था की जाती है। धार्मिक संस्थानों द्वारा संचालित किए जाने वाले फ्री भोजन पर जीएसटी लागू रहता तो यहां प्रति वर्ष 10 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ता
यूं तो गोल्डन टेंपल में माथा टेकने दुनियाभर से लाखों लोग आते हैं। लेकिन सेलिब्रिटीज भी इससे अछूते नहीं हैं।
- फरवरी 2017 बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहरुख खान अपने बेटे अबराम के साथ यहां पहुंचे थे।
- वहीं, खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या भी पाकिस्तान की जेल में बंद रहे सरबजीत पर आधारित फिल्म की शूटिंग के लिए गोल्डन टेंपल पहुंची थी।
स्वर्ण मंदिर, अमृतसर
- अमृतसर का स्वर्ण मंदिर विश्व का सबसे बड़ा फ्री में खाना खिलाने वाला किचन है
- इस रसोई में रोजाना 2 लाख रोटियां बनती हैं।
- 25 क्विंटल अनाज, 5 हजार लीटर दूध, 1500 किलो दाल, 10 क्विंटल चीनी, 5 क्विंटल देसी घी लगता है।
- तीन लाख बर्तनों की सफाई करने के लिए 450 वर्कर हैं।
- यहां रोजाना लगभग 1 लाख लोग फ्री में खाना खाते हैं।


Post a Comment