Header Ads

बेटी के साथ यहां पहुंची ये एक्ट्रेस, ओवर वेट इतना कि कोई नहीं पहचान पाया


फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी ने रविवार को अपनी बेटी आर्यना के साथ आगरा पहुंची हैं। यहां उन्होंने ताजमहल का दीदार किया। पहले से काफी अधिक वजन बढ़ जाने के कारण शुरुआत में उन्हें कोई पर्यटक पहचान नहीं पाया और वो आराम से बेटी के साथ घूमती रहीं। हालांकि लौटते समय लोग उन्हें पहचान गए और उन्हें देखने वालों की भीड़ लग गई।

पहले नहीं आया इतना मजा
- महिमा ने ताजमहल देख कर कहा कि इतना मजा जिंदगी में पहले कभी नहीं आया। ये बहुत इंटरेस्टिंग रहा।
- वो आगरा में आयोजित मिस आगरा फैशन शो में बतौर सेलिब्रिटी जज बनने के लिए आगरा आई हैं और इसके साथ ही उन्हें होटल रेडिसन ब्लू में एक हाईप्रोफाइल शादी में शिरकत भी करनी है।
- ओवर वेट होने के कारण पहले उन्हें कोई पहचान नहीं पाया था। जब लौटते समय लोग पहचाने और सेल्फी के लिए पास आए, तो सुरक्षा कर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया।
- उन्होंने अपने अलावा किसी और को महिमा के साथ तस्वीर खिंचवाने का मौका नहीं दिया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों की आम पर्यटकों और मीडिया से झड़प भी की।
सहारनपुर में 28 जून को हो गई ममेरे भाई-भाभी की मौत
- 28 जून को महिमा चौधरी के मामा की कार मेरठ-हापुड़ मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। उनकी कार में सामने से आ रही बस ने सीधी टक्कर मार दी थी।
- हादसे में उनके ममेरे भाई और भाभी की मौत हो गई थी, जबकि मामा गंभीर रूप से घायल थे। अब भी उनका इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है।