यहां चल रही है 13 करोड़ रु. के खजाने की खोज, दो लोग मारे जा चुके हैं
अमेरिका के मल्टी मिलियनायर, एडवेंचरर और ऑथर फॉरेस्ट फेन ने 6 साल पहले पहाड़ियों में सोने के सिक्कों और गहनों का खजाना छुपाया था। अब तक हजारों लोग इसकी तलाश में पहाड़ और नदियों की खाक छान चुके हैं। इतना ही नहीं, इस कोशिश में दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। हाल ही में दूसरे शख्स की मौत के बाद पुलिस ने फॉरेस्ट फेन से रिक्वेस्ट किया है कि वे खजाने की खोज अभियान को बंद कर दें।
पहाड़ों में छुपा है 13 करोड़ रुपए का खजाना
-86 साल के फॉरेस्ट फेन अमेरिका के न्यू मेक्सिको राज्य में रहते हैं। एडवेंचर के शौकीन हैं और लोगों को भी नेचर से जोड़ना चाहते हैं।
-इसके लिए 2011 में उन्होंने एक ट्रेजर हंट शुरू किया। फेन ने सोने के सिक्के और गहने रॉकी माउन्टेंस में कहीं छुपा दिए। इनकी कुल कीमत 20 लाख डॉलर, यानी करीब 13 करोड़ रुपए बताई जाती है।
-तब से अब तक अमेरिका के विभिन्न हिस्सों से 10 हजार से ज्यादा लोग इस खजाने की खोज में आ चुके हैं।
-फॉरेस्ट फेन के संस्मरणों की किताब 2011 में पब्लिश हुई थी। द थ्रिल ऑफ द चेस शीर्षक से पब्लिश इस मेमायर में फेन की लाइफ और इस छुपे खजाने के बारे में बताया गया था। इसमें एक कविता के जरिए हिंट दिया गया था कि वह खजाना कहां हो सकता है।
-लेकिन इस रोमांचक अभियान में पिछले साल जनवरी में एक काला धब्बा जुड़ गया, जब खजाने की खोज में निकले एक शख्स की मौत हो गई। रैंडी बिलियु नामक यह व्यक्ति ब्रूमफील्ड नामक जगह से न्यू मेक्सिको के लिए निकला था और गायब हो गया था। बाद में उसकी बॉडी मिली थी।
-अब पिछले महीने खजाने की खोज में जुटे एक और शख्स की मौत हो गई। पेरिस वालेस नामक 52 साल का यह व्यक्ति रियो ग्रांडे रिवर में डूबकर मारा गया।
-इन दो मौतों के बाद फेन पर दबाव बढ़ गया है कि वे इस अभियान को बंद कर दें और खजाने की खोज का चैलेंज वापस ले लें। न्यू मेक्सिको पुलिस ने भी उनसे ऐसी रिक्वेस्ट की है। हालांकि फेन का ऐसा कोई इरादा नहीं है।

Post a Comment