Header Ads

4 साल का अफेयर-कहानी में आया TWIST, इस कपल ने की 2 बार शादी


यूपी के बांदा में एक प्रेमी युगल का 4 साल अफेयर चला। इसी बीच घरवालों को इसकी भनक लग गई। नामंजूरी से तंग आकर दोनों भाग निकले और कोर्ट मैरिज कर घर वापस लौटे। परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे, दोनों को घर में नहीं घुसने दिया गया। इसके बाद प्रेमी युगल थाने पहुंच गया।

मामला बांदा जिले के बदौसा थानाक्षेत्र का है। यहां की रहने वाली रीना और देहात कोतवाली के संतोष का 4 साल से अफेयर चल रहा था।
- इस बात की भनक दोनों के घरवालों को हो गई। नामंजूरी से तंग आकर दोनों 21 मई को घर से भाग निकले और 22 मई को कोर्ट में शादी कर ली। 23 मई को घर वापस लौटे। लेकिन परिजनों ने उन्हें घर में नहीं घुसने दिया। इसके बाद प्रेमी युगल 1 जुलाई को थाने पंहुचकर मदद की गुहार लगाई।
- महिला एसओ रेहाना यास्मीन ने दोनों के परिजनों को बुलाया और समझाया। फिर थाने के अंदर बने मंदिर में ही दोनों की एक बार फिर से पूरे रीति रिवाज से शादी करवाई गई।
- लड़के के पिता का कहना है, ''बेटे की शादी से हम खुश हैं, लेकिन लड़की की मां के व्यवहार से खुश नहीं थे।''
- वहीं, लड़की की मां सोनिया का कहना है, ''लड़के के परिवार का स्वभाव हमारे परिवार के लिए अच्छा नहीं रहा है, इसीलिए हम लोग शादी के खिलाफ थे। पुलिस की मौजूदगी में शादी हुई है। अब हमें कोई एतराज नहीं है। हमारी लड़की खुश रहे बस हमें इतना ही चाहिए।''
क्या कहना है पुलिस का ?
- एसओ महिला थाना रेहाना यास्मीन का कहना है, '' दोनों प्रेमी युगल एक ही कास्ट के हैं और दूर की रिश्तेदारी भी थी। इन्होंने छुपकर कोर्ट में शादी भी कर ली थी, लेकिन परिवारवाले नहीं मान रहे थे। इसलिए हमने दोनों के परिजनों को बुलाकर समझाया और शादी कराई।'