Header Ads

पिता ने इस एक्टर को बचाया था मेल प्रोस्टीट्यूट बनने से, अब हैं सुपरस्टार


भोजपुरी फिल्मों के अमिताभ बच्चन कहे जाने वाले रवि किशन आज अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट (17 जुलाई) कर रहे हैं। रवि के मुताबिक, 'मैं गांव में कभी-कभी रामलीला में महिलाओं का रोल करता था। पिताजी को पसंद नहीं था कि बेटा पढ़ने-लिखने की जगह नाटक करे। उन्हें लगता था कि बेटा नालायक हो गया है। वह जीवन में कुछ नहीं कर पाएगा। इससे नाराज पिताजी अक्सर मेरी पिटाई कर देते थे। एक बार तो उन्होंने यहां तक कह दिया था कि बेकार के स्वांग रचाकर कही मेल प्रोस्टीट्यूट न बन जाना। मैंने पिता द्वारा दी गई सीख को हमेशा याद रखा और आज भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में मेरी अपनी एक पहचान है

रवि किशन का पूरा नाम रवि किशन शुक्ला है। रवि एक इंटरव्यू में बताया था, 'पिताजी छोटी-छोटी बातों पर मुझसे गुस्सा हो जाते थे, मेरी पिटाई करने लगते थे। मां मुझे अक्सर बचाने की कोशिश करती थी, लेकिन वे नहीं मानते थे। एक बार पिताजी ने जब मेरी जमकर पिटाई की तो मां ने कहा बेटा जान बचाकर यहां से भाग जा। मां की बात मान मैंने घर छोड़ दिया और मुंबई पहुंच गया'। 1969 को जौनपुर के छोटे से गांव बिसुईं में जन्मे रवि की पत्नी का नाम प्रीति है। उनके चार बच्चे हैं। तीन बेटियां (रेवा, तनिष्क, और इशिता) व एक बेटा सक्षम है।