श्रीदेवी का लुक, जो वो किसी को नहीं दिखाना चाहेंगी
श्रीदेवी की अपकमिंग फिल्म 'मॉम' 7 जुलाई को रिलीज हो रही है। इसके पहले वे 2012 में आई फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में नजर आईं थीं। उन्होंने 1975 में आई फिल्म 'जूली' से डेब्यू किया था। इसमें वे चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आई थीं। शुरुआती फिल्मों में उन्हें सफलता नहीं मिली। 1983 में आई फिल्म 'हिम्मतवाला' ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नही देखा। यूं तो आपने श्रीदेवी के कई ग्लैमरस फोटोज देखें होंगे, लेकिन आज आपको उनके ऐसे फोटोज दिखाने जा रहे हैं, जिसमें उनका अजीबोगरीब लुक देखा जा सकता है। ये वो फोटोज हैं जिसे शायद श्रीदेवी भी किसी को दिखाना पसंद नहीं करेंगी।
श्रीदेवी ने फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से 1996 में शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी फिल्म 'मि. इंडिया' (1987) की शूटिंग के दौरान से ही शुरू हुई थी। श्रीदेवी ने अपने फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को चौंकाते हुए प्रोड्यूसर बोनी कपूर के साथ शादी की थी। श्रीदेवी ने 'सोलवां सावन' (1978), 'हिम्मतवाला' (1983), 'मवाली' (1983), 'तोहफा' (1984), 'नगिना' (1986), 'घर संसार' (1986), 'आखिरी रास्ता' (1986), 'कर्मा' (1986), 'मि. इंडिया' (1987) सहित कई फिल्मों में काम किया।

Post a Comment