Header Ads

बड़े भाई के मेहंदी-संगीत में पहुंची तमन्ना, जमकर किया डांस


फिल्म 'बाहुबली' की एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के बड़े भाई आनंद भाटिया की शादी तय हो गई है। हाल ही में मुंबई के एक होटल में हुए संगीत और मेहंदी फंक्शन में तमन्ना भी पहुंचीं। इस दौरान पिंक कलर के डिजाइनर लहंगे में तमन्ना काफी खूबसूरत लग रही थीं। फंक्शन के कुछ फोटो तमन्ना ने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किए हैं। बता दें कि आनंद भाटिया अमेरिका में डॉक्टर हैं और उनकी शादी कृतिका चौधरी से हो रही है।