एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने चुपके से यहां सेलिब्रेट किया बेटी का बर्थडे
एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने आगरा के एक स्टार होटल में बेटी का बर्थडे सेलिब्रेट किया। 02 जुलाई रात 12 बजे हैप्पी बर्थ-डे सांग्स के साथ बेटी आर्यना ने केक काटा। इस मौके पर कुछ खास लोग ही शामिल हुए। बता दें, आर्यना का जन्मदिन 03 जुलाई को आता है।
फाइव स्टार होटल में हुआ बर्थडे सेलिब्रेशन
- महिमा रविवार को मिस आगरा कांप्टीशन के फिनाले में शामिल होने आई थीं। फिनाले से पहले महिमा ने बेटी आर्यना को ताजमहल दिखाया। इसके बाद वह मिस आगरा कार्यक्रम में शामिल हुईं।
कुछ खास लोगों ने दिए गिफ्ट
- इवेंट ऑर्गेनाइजर सूरज तिवारी ने बताया, रविवार रात 12 बजते ही बेटी आर्यना ने केक काटा। इस दौरान महिमा चौधरी काफी खुश थीं। हालांकि, वह लंबी यात्रा और कार्यक्रमों से काफी थक चुकी थीं।
- केक काटते ही हॉल में हर कोई हैप्पी बर्थडे का सांग गाने लगा। आर्यना को सूरज तिवारी ने केक खिलाया। केक खाने के बाद आर्यना ने कुछ देर मस्ती की।
- सोमवार सुबह होटल में ही आर्यना को बधाई मिलती रही। यहां कुछ खास लोगों ने महिमा से मुलाकात की और उनकी बेटी को गिफ्ट दिए। दोपहर को वे दिल्ली के लिए रवाना हो गई।


Post a Comment