Header Ads

चोट लगने के कारण पैर में बनने लगा था पस, लेकिन मां को दिखा कुछ और



बच्चों को चोट लगना और घाव होना आम बात है। हालांकि, कई बार मां-बाप के लिए यह समस्या गंभीर बन जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ कैलिफोर्निया के अलिसो विएजो में रहने वाले एक परिवार के साथ। रशेल नामक महिला ने बताया कि 7 साल के उसके बेटे पॉल फ्रैंकलिन को पैर में घाव हो गया। घाव इतना गंभीर हो गया था कि उससे पस आने लगा था, लेकिन उसने जो नोटिस किया हो चौंकाने वाला था।

रशेल ने बताया कि पूरे परिवार के साथ छुट्टी मनाने के लिए बीच पर गए हुए थे। उसी दौरान पॉल को पैर में चोट लग गई।
- उस वक्त हमने उस चोट को नजरअंदाज कर दिया, क्योंकि हमें लग रहा था कि साधारण चोट है, जो अपने आप ठीक हो जाएगी।
- लेकिन, कुछ दिन बाद वो चोट नासूर बन गई और पॉल के पैर में गंभीर घाव हो गया। साथ ही वो सूजने भी लगा।
- हमने डॉक्टर को भी दिखाया, लेकिन वो समझ नहीं पाए कि क्या समस्या है।
- रशेल ने बताया कि पूरा घाव पस से भर गया और वह काले रंग में बदलता जा रहा था।
- कुछ दिन में पस बाहर निकलने लगा, जिसके कारण पॉल को तकलीफ हो रही थी।
- पॉल मां ने जब पस निकालना शुरू किया और जो चीज बाहर निकली उसे देखकर यकीन करना मुश्किल था।
- उन्होंने देखा कि घाव के अंदर कोई छोटी सी चीज मौजूद है।
- जब उन्होंने जोर लगाकर बाहर निकाला तो वह घोंघा (स्नेल) था। पहली नजर में देखने के बाद रशेल को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा था।
- एक शोधकर्ता ने बाद में रशेल को बताया कि जब उसे बीच पर चोट लगी थी, उसी दौरान यह स्नेल उसके पैर में घुस गया था और अपना घर बनाना शुरू कर दिया था।