किरायेदारों को भगाने के लिए मकान मालिक ने किया ये, नहीं होगा यकीन
यूपी के कानपुर में बीते 17 जुलाई को एक मकान में फायरिंग हुई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। इसका खुलासा जब हुआ तो पुलिस भी शॉक्ड रह गई। ये काम किसी और ने नहीं, बल्कि मकान मालिक ने खुद ही किया था। वो किराएदारों से मकान खाली कराना चाहता था। उनको दहशत में लेने के लिए उसने तमंचे से फायर किया था। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस-एटीएस और फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया था। पुलिस खुद ही वादी बन दर्ज कराया केस...
- 17 जुलाई को जूही थाना क्षेत्र ओ ब्लाक में एक मकान में फायरिंग हुई थी। जांच में घटना स्थल से दो देशी कारतूस बरामद हुए थे।
- पुलिस ने उस मकान में रहने वाले 5 युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। लेकिन पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी को छोड़ दिया था।
- इसके बाद पुलिस ने खुद वादी बनकर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया था।
इसलिए बनाया था पूरा प्लान
- एसपी साउथ अशोक कुमार वर्मा के मुताबिक, दलेल पुरवा निवासी मो. इरशाद का ओ ब्लाक में भी एक मकान है।
- उसके मकान में कई लड़के एक साथ किराए पर रहते हैं। काफी दिनों से वो माकन खाली कराने की कोशिश में लगा था। लेकिन किराएदार खाली नहीं कर रहे थे।
- तभी उसने वहां दहशत फैलाने के लिए एक प्लान बनाया। वो 17 जुलाई को घर के अंदर कई फायर करके भाग गया। उसे लगा था कि फायर सुनकर सब डर जाएंगे और मकान खाली कर देंगे।
- लेकिन इरशाद को फायर करते हुए किराएदारों ने देख लिया था। पुलिस की टीम ने इरशाद को जूही यार्ड से बुधवार को अरेस्ट किया। इसके पास से देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

Post a Comment