Header Ads

आंगन में रखी पुरानी बाल्टी से आ रही थी आवाजें, उठाकर देखा तो उड़ गए होश


दुनिया में हर शख्स को किसी न किसी चीज से डर लगता है। ऐसे में वो इंसान उन चीजों से खुद को दूर रखता है, जो उन्हें डराती हैं। लेकिन कई बार ऐसी चीजें अचानक ही सामने आ जाती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ था इस रेडिट यूजर के साथ, जिसने अपने घर के पीछे रखी पुरानी बाल्टी को उठाने की गलती कर दी। अपने फैसले पर तुरंत किया अफसोस...

ये पूरा मामला रेडिट पर ivealreadyreddit नाम के अकाउंट से मौजूद एक शख्स ने शेयर किया है। इस शख्स के घर के पीछे कई सालों से एक पुरानी बाल्टी रखी थी। अचानक इस शख्स को उसके अन्दर से कुछ आवाजें सुनाई दी। इतना ही नहीं, उसे ऐसा भी लगा कि बाल्टी अपने आप हिल रही थी। उसने जैसे ही बाल्टी को उठाया, उसके अंदर विशाल कीड़ा बैठा था। ये विशाल कनखजूरा अपने अंडों के साथ बाल्टी में बैठा हुआ था। इतने बड़े कीड़े को देखते ही इस शख्स के होश उड़ गए। थोड़ी देर बाद जब वो नॉर्मल हुआ, तब उसने इस कीड़े की फोटोज क्लिक कर अपने रेडिट अकाउंट पर शेयर की, जहां कई लोगों ने इसपर कमेन्ट किया।
काफी खतरनाक होते हैं ये कीड़े
कनखजूरे के काटने की वजह से आज तक किसी की मौत नहीं हुई है। लेकिन इसके बाद काफी तेज दर्द होता है। आपको बुखार भी आ सकता है। 27 पैरों वाले ये कीड़े काफी तेज रेंगते हैं। और ये अपने पैरों के बीच में अपने अंडों को रखकर उसकी सुरक्षा करते हैं।