महिला के यूरिन से आ रहा था खून, डॉक्टर्स को दिखाया तो हुआ ये खुलासा
मेडिकल इतिहास में ऐसे कई शॉकिंग खुलासे हुए हैं, जिसके बारे में जानकर हैरत होती है। कई बार पेशेंट जिस समस्या को लेकर डॉक्टर्स के पास जाता है, उससे उलट कुछ और ही सच्चाई सामने आती है। हाल ही में चीन में भी एक ऐसा मामला सामने आया है, जब एक महिला अपने यूरिन और पेट दर्द की समस्या को लेकर डॉक्टर्स के पास पहुंची, लेकिन पता चला कि उसे कुछ और ही बीमारी है। ये है पूरा मामला..
महिला के नाम का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन उसका सरनेम लोंग बताया जा रहा है।
- लोंग का कहना था कि पिछले कुछ समय से उसके पेट में दर्द हो रहा था। उन्हें लगा कि कोई सामान्य दर्द होगा।
- लेकिन हाल के दिनों में उनका दर्द ज्यादा बढ़ने लगा और हर घंटे में एक बार बहुत जोर से पेट के अंदर दर्द उठने लगा।
- इतना ही नहीं उनके यूरिन से खून आने शुरू हो गए, जिसके बाद वो घबरा गईं और दिखाने के लिए सीधे First People’s नामक हॉस्पिटल पहुंच गईं।
- हॉस्पिटल के डॉक्टर लियू फेन (Liu Feng) ने बताया कि जब हमने जांच शुरू की तो पता चला कि उसके ब्लैडर में बहुत बड़ा स्टोन है।
- डॉक्टर्स ने इस बाबत जब महिला से बात की तो उनका कहना था कि मुझे लगा कि कोई हड्डी बड़ा हो गया होगा, लेकिन इस बात का कोई अंदेशा नहीं था।
- डॉक्टर्स ने लोंग को तुरंत हॉस्पिटल में एडमिट किया और स्कैन करके दिखाया कि कितना बड़ा स्टोन उसके ब्लैडर में है।
- लियू का कहना था कि उस स्टोन का साइज करीब 10 सेंटीमीटर था और वजन लगभग 760 ग्राम होगा।
- हालांकि, कुछ ही समय में सर्जरी करके स्टोन को उनके ब्लैडर से बाहर किया गया और वो अब पूरी तरह से फिट हैं।
- लियू ने बताया कि मुझे हमेशा पेट के अंदर एक मांस का टुकड़ा महसूस होता है। मुझे लगा कि वो हड्डी होगा। लेकिन डॉक्टर्स ने जब ये सच्चाई बताई तो मेरे होश उड़ गए।
- उनका कहना था कि स्टोन निकलने के बाद मैं काफी बेटर फील कर रही हूं।

Post a Comment