Header Ads

पलंग पर साथ पड़ी थी कपल की लाशें, 10 दिन बाद थी फर्स्ट मैरिज एनिवर्सरी


भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना एरिया के बेलाउर गांव में शुक्रवार की देर रात एक नवदंपती ने एक साथ जहर खाकर सुसाइड कर ली। शनिवार की सुबह जब कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला तो पड़ोसी और घरवालों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर देखा तो दोनों की डेडबॉडी पलंग पर पड़ी थी। बताया जा रहा है कि 10 दिन बाद इस कपल की शादी की पहली सालगिरह थी। एक साथ सजी दोनों की चिता...

 पुलिस के मुताबिक, घटना को नवदंपती के बीच विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, पुलिस सुसाइड की सही वजह की पड़ताल कर रही है।
- दोनों की डेडबॉडी का पोस्टमार्टम सदर हॉस्पिटल, आरा में कराया गया। मृतकों में बेलाउर गांव का रहने वाला 20 साल का राहुल कुमार पंडित और 18 साल की उसकी पत्नी रानी देवी शामिल है।
- घटना के संबंध में बताया जा रहा कि शुक्रवार की रात राहुल कुमार पंडित व उसकी पत्नी रानी देवी रोज की तरह खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिए चले गये थे।
- जबकि, विवाहिता की सास अाशा देवी, देवर प्रद्युमन, दादा राम सिंगासन सिंह व दादी कुसुम देवी दूसरे कमरे व छत पर साेए थे।
ये कहना है पुलिस का
- इधर, सूचना मिलते ही उदवंतनगर थाने के थानाध्यक्ष राजीव कुमार और एएसआई विजय कुमार सिंह सशस्त्र-बल के साथ वहां पहुंच गये।
- राजीव कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक कोई कारण निकल कर सामने नहीं आया है।
- उन्होंने बताया कि अनाज में डाले जाने वाले कीटनाशक दवा खाने से सुसाइड की आशंका जतायी जा रही है।
दरवाजा तोड़कर निकाले गये दोनों के शव, वजह तलाश रही पुलिस
बताया जा रहा कि संदेश थाना के फुलाड़ी गांव निवासी भगत पंडित की इकलौती बेटी रानी की शादी 10 जुलाई 2016 को राहुल कुमार पंडित के साथ हुई थी। दोनों की डेथ के बाद एक ही साथ दोनों की चिता सजी। राहुल के पिता उमेश पंडित ने बताया कि वो उनका सबसे बड़ा बेटा था। वो शादी के बाद बंगलुरु में प्रॉइवेट जॉब करता था। तीन मई को छुट्टी लेकर अपने गांव आया था। उमेश पंडित भी पटना प्लांट में प्राइवेट जॉब करते हैं। घर पर केवल सास व देवर के अलावा बुजुर्ग दादा रहते थे। इधर, राहुल एक जुलाई को ही अपने गांव से ड्यूटी पर जाने वाला था।