Header Ads

लाशों के ढेर से लेकर छिपी झील तक, जब रेगिस्तान से मिली ये अजीब चीजें



चारों तरफ रेत ही रेत। ऐसा ही नजारा होता है रेगिस्तान में। इतना वीरान कि दूर-दूर तक इंसान की परछाई भी नजर नहीं आती। ऐसे में यहां कई तरह की अजीबोगरीब चीजें छिपी मिल सकती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं इंसानों द्वारा रेगिस्तान में ढूंढी गई ऐसी चीजों के बारे में, जिन पर एक बार में विश्वास करना भी मुश्किल है

2010 में चिली के अटाकामा रेगिस्तान में कुछ मजदूर रोड कंस्ट्रक्शन में लगे थे। तभी खुदाई के दौरान उन्हें एक ही जगह पर 40 व्हेल मछलियों के कंकाल के अलावा अनगिनत डॉल्फिंस और सील मछलियों के कंकाल भी मिले थे। हैरानी की बात ये थी कि एक ही जगह पर इतनी सारी मछलियां कैसे मरी होंगी? बाद में रिसर्चर्स ने बताया कि इन मछलियां की बॉडीज वहां 60 से 90 लाख सालों के दौरान जमा हुई होंगी। पहले वहां समुद्र हुआ करता होगा लेकिन समय के साथ पानी सूख गया और ये सारी मछलियां रेत के नीचे दब गई होंगी। उन्होंने ये भी बताया कि इन मछलियों की मौत किसी खास तरह के एलगी से हुए इन्फेक्शन की वजह से हुई होगी।

बदतर हाल में मिली थी गायब हुए मॉडल की लाश

2013 में 24 साल के गे मॉडल की डेड बॉडी कलिफॉर्निया के मोजावे रेगिस्तान में मिली थी। मॉडल का नाम रयान सिंगलटन था और वो जॉर्जिया का रहने वाला था। रयान की बॉडी उसके गायब होने के ढाई महीने बाद मिली थी। रयान की बॉडी को रेगिस्तान में हाइकिंग करने गए कुछ लोगों ने ढूंढा था। रयान की बॉडी से उसकी आंखें, फेंफड़े, लिवर. किडनी और दिल गायब थे। पुलिस ने मामले को ये कहकर दबा दिया कि रेगिस्तान में चील कौओं ने रयान की बॉडी के हिस्से खा लिए थे। लेकिन जिस तरह से ऑर्गन्स निकाले गए थे, उनके फैमिली को शक था कि रयान का मर्डर किया गया था।

सींघ वाले कंगारों के अवशेष

क्या कभी आपने सींघ वाले कंगारू देखे हैं? साल 2002 में ऑस्ट्रेलिया के नुलरबॉर रेगिस्तान में हुई खुदाई के दौरान ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरशन को कुछ अजीबोगरीब चीजें मिली थी। इसमें सींघ वाले कंगारू के अवशेष शामिल थे। इस कंगारूओं साइज भी आम जानवरों के मुकाबले काफी बड़ा था।

रेगिस्तान के बीच मिली इतनी बड़ी झील

रेगिस्तान में गर्मी के बीच लोगों को पानी की तलाश करते हुए पसीने छूट जाते हैं। वैसे ऐसे भी कई मामले हमनें देखें हैं जहां लोगों को रेगिस्तान के बीच पानी दिखने का भ्रम होता है। लेकिन जुलाई 2014 में ट्यूनीशिया से 25 किलोमीटर दूर गाफ्सा में अचानक भटके हुए टूरिस्ट्स को बहुत बड़ा झील मिला। ये झील करीब 2.6 एकड़ में फैला था। ये झील कहां से आया इसका अंदाजा किसी को नहीं था। बाद में रिसर्चर्स ने बताया कि इस झील का पानी पास के फॉस्फेट माइंस के अंदर से निकलकर आता है। इस वजह से इसमें नहाना काफी खतरनाक है। लेकिन फिर भी सरकार ने लोगों के झील के पानी में नहाने पर बैन नहीं लगाया।



कब्र से निकला 60 फीट बड़ा जहाज

इजिप्ट में राजाओं या युद्ध लड़ने वालों के कब्र में किसी न किसी तरह का कोई वाहन रखा जाता था। छोटे किसानों की बॉडीज के साथ भी छोटी नाव दफनाई जाती थी। लेकिन 2016 में सहारा रेगिस्तान में हुई खुदाई के दौरान लोगों को एक कब्र से 60 फीट लंबा जहाज मिला था। इस जहाज को काफी महंगे लकड़ियों से बनाया गया था। साढ़े चार हजार साल के बाद भी जहाज की लकड़ियां सलामत थीं। सबसे हैरानी की बात तो ये थी कि ये शख्स ना तो कोई राजा था ना ही कोई योद्धा। ये एक आम इंसान की बॉडी थी। अब सवाल ये उठता है कि उसके परिवार वालों के पास इतने पैसे कहां से आए होंगे कि उन्होंने इतना बड़ा जहाज कब्र के साथ दफनाया?