बेटी ने की लव मैरिज, गुस्साए पिता ने समधी को पीटा और गांव से भगाया
चंबल इलाके की वर्षा राठौर ने गांव के ही एक युवक रवि राजपूत के छत्तीसगढ़ जाकर लव मैरिज कर ली। यहां उन्हें आर्य समाज ने शादी का सर्टिफिकेट भी दे दिया। शादी से नाराज होकर लड़की के पिता और परिजनों ने बेटी के ससुर की जमकर पिटाई की और पूरे परिवार सहित गांव से निकाल दिया। यही नहीं अब वर्षा के पिता सुसाइड करके उसके ससुर व पति को जेल भिजवाने की धमकी भी दे रहे हैं।
मुरैना पुलिस के पास एक अनोखा मामला पहुंचा। एक न्यू मैरिड कपल पुलिस के पास पहुंचा और बताया कि उन्होंने 17 फरवरी को छत्तीसगढ़ में आर्य समाज पद्धति से शादी कर ली। इस शादी से वर्षा के पिता नाराज हो गए । -वर्षा के पिता ने उसके ससुर रमेश को परेशान करना शुरू कर दिया। पहले तो खेत में खड़ी सरसो और गेहूं की फसल उखाड़ दी और घर की भैंसे, सहित पूरा सामान निकालकर ले गए।
-इसके बाद दिमनी थाना क्षेत्र के घुरघान गांव से ससुर सहित पूरे परिवार को बाहर निकाल दिया। वर्षा ने रोका तो पिता लाखन ने कहा कि वह जहर खाकर सुसाइड कर लेगा और आरोप उसके ससुर पर लगा देगा।
3 महीने से गांव-गांव भटक रहा है परिवार
-इस धमकी के बाद उसके ससुर सहित पूरा परिवार 3 महीने से गांव-गांव भटक रहा है और वे रायपुर रहने पर मजबूर हैं। पुलिस भी इस शिकायत पर हैरान है। हालांकि कपल को केवल कार्यवाही के आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला ।

Post a Comment