Header Ads

करंट से दम्पति की मौत, ईद के द‍िन ही 4 मासूम क स‍िर से उठ गया मां-बाप का साया


बड़वानी में श्मसान घाट के पास मिट्टी में दबे एक नवजात शिशु के मिलने की घटना सामने आई है। मारने के इरादे से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे मिट्टी में दबा दिया था। उसके रोने की आवाज सुन बच्चों ने एक दंपति को इसकी सूचना दी, जिन्होंने उसे निकालकर अस्पताल पहुंचाया। बच्चा मिलने की खबर सुनकर बड़ी संख्या में लोग अस्पताल जा पहुंचे और उसे गोद लेने की इच्छा जताने लगे।
सोमवार को ओझर थाना क्षेत्र के चिवानपुरा श्मसान घाट में झाड़ियों के पीछे से किसी के रोने की आवाज आ रही थी। यह सुन वहां खेल रहे बच्चे डर गए और उन्होंने इसकी सूचना पास में रहने वाले शेरू और उसकी पत्नी सुनीता को दी।
शेरू और सुनीता जब वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि रोने के आवाज मिट्‌टी के नीचे से आ रही है। उन्होंने मिट्‌टी हटाना शुरू किया तो एक तरफ भारी पत्थर रखा हुआ दिखाई दिया। पत्थर हटाकर मिट्‌टी हटाई तो करीब एक फीट खोदने पर एक नवजात शिशु दिखाई दिया।
- नवजात के मुंह में मिट्‌टी और कंकर भरा हुआ था। उसके चेहरे पर चींटी या किसी कीड़े के कांटने के निशान थे। घर लाकर उन्होंने उसे साफ किया और फिर पुलिस को सूचना दी। ओझर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बड़वानी रैफर कर दिया।
- बड़वानी के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रूप सिंह ने बताया कि बच्चे को सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही है और बुखार भी है। उसकी स्थिति गंभीर है। डॉक्टर के मुताबिक यह घटना करीब 10 घंटे पहले की हो सकती है।
बच्चे को गोद लेने पहुंच गए लोग...
लावारिस बच्चा मिलने की जानकारी मिलने पर कई लोग अस्पताल पहुंचे और बच्चे को गोद लेने के लिए मिन्नते करने लगे। गांव के कुछ लोगों ने नवजात को शेरू और सुनीता को गोद देने की मांग की है। इनकी तीन बेटियां हैं। ये भी बच्चे को गोद लेना चाहते हैं। उधर, ओझर चौकी प्रभारी हीराकसिंह ने बताया कि संभवतः किसी ने बच्चे को मारने के इरादे से उसे खेत में दबाया था। पुलिस उसके परिजनों की तलाश कर रही है, जबकि उसे गोद देने का निर्णय प्रक्रिया के तहत प्रशासन द्वारा किया जाएगा।