बर्थ-डे पर लड़की ले रही थी सेल्फी, लेकिन कैमरे में कैद हो गया कुछ और
जॉर्जिया की रहने वाली जेसिका ओगलेरीनामक महिला ने इस तस्वीर को सोशल साइट फेसबुक पर शेयर की है। उनका कहना था कि उनके दोनों बच्चे अपने ग्रैंड पेरेंट्स के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए टिफटोन गए थे, उसी दौरान उनकी बेटी सेल्फी ले रही थी। लेकिन कैमरे में कुछ ऐसा कैद हो गया, जिसे देखकर पूरे परिवार के होश उड़ गए।
- जेसिका की 13 साल की बेटी हेली और उसका छोटा भाई कोलटन पार्टी मनाने के लिए टिफटोन गए हुए थे।
- मस्ती करने के बाद कैंप के अंदर दोनों सेल्फी ले रहे थे, जैसा कि आप तस्वीर में भी देख सकते हैं। हेली का भाई कोलटन बेड पर लेटा हुआ है। हालांकि, फोटो क्लिक करने के दौरान हेली को कुछ नहीं दिखा।
- लेकिन, जब वो घर वापस आई और अपनी मम्मी के साथ फोटो देख रही थी। उसी वक्त उन्होंने नोटिस किया कि हेली के पीछे किसी की परछाई दिख रही है। तस्वीर देखने के बाद सब सकते में आ गए। पहले तो उन्हें समझ में नहीं आया कि माजरा किया है, लेकिन बाद में यह तय हुआ कि वो भूत है।
- जेसिका ने इस तस्वीर को सोशल साइट फेसबुक पर शेयर करते हुए लोगों से पूछा कि मेरी के पीछे आप लोगों को कोई शख्स दिख रहा है।
- उन्होंने कहा कि यह सदस्य मेरे परिवार का नहीं है, बल्कि भूत है। तस्वीर शेयर होने के बाद कई यूजर्स घबरा भी गए और उस पर कमेंट भी किए।


Post a Comment