Header Ads

ये Funny पिक्चर्स बताती हैं कि बच्चों को अकेला छोड़ना कितना खतरनाक है


बच्चे तो शरारती होते ही हैं। और जब उन्हें अकेला छोड़ दिया जाए, तो उनकी शरारतों की कोई लिमिट नहीं रहती। पहली नजर में उनकी शरारतें बड़ी क्यूट लगती हैं। आखिर बच्चे शैतानी नहीं करेंगे, तो कौन करेगा? लेकिन पहली नजर में बच्चों की मासूम लगने वाली शरारतें बहुत खतरनाक नतीजे भी दे सकती हैं।

-इनसे चीजों का नुकसान हो सकता है, कोई दुर्घटना हो सकती है और सबसे बड़ी बात, खुद बच्चों की जान खतरे में पड़ सकती है।
-मसलन, ऊपर के चित्र में देखिए। पैरेंट्स की गैर मौजूदगी में तीनों बच्चों ने बाथटब को इस कदर साबुन से भर दिया कि पूरे बाथरूम में झाग फैल गया है। यह झाग न सिर्फ फिसलन भरा है, बल्कि छोटे बच्चों के लिए जानलेवा भी हो सकता है।
-इसी तरह, अकेले रहने पर बच्चे क्रीम, पेस्ट जैसी चीजें अपने ऊपर लगा लेते हैं या घर भर में फैला देते हैं। दोनों ही स्थितियां एक्सीडेंट का कारण बन सकती हैं।
-अकेले बच्चे मम्मी की नकल करते हुए किचन में कुछ बनाने की कोशिश भी करते हैं। यह भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।
-इसलिए एक्सपर्ट कहते हैं कि 10 साल से कम के बच्चों को घर पर अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। इससे बड़ी उम्र के बच्चों को भी अकेला छोड़ने से पहले तमाम हिदायतें दी जानी चाहिए।