सिर काटकर भेजा खा जाता था ये शख्स, बॉडी के ये पार्ट्स थे फेवरेट
पुलिस ने शहर के करीब 75 माफियाओं की लिस्ट जारी की है। इसमें अतीक अहमद का नाम टाॅप पर है। इस मौके पर eyevid एक ऐसे अपराधी के बारे में बता रहा है, जिसने सन 2000 में पुलिस की नाक में दम कर रखा था। हालांकि, ये कोई माफिया नहीं है, लेकिन इसके दहशत की कहानी आज भी लोगों की जुबां पर है। बॉडी के ये पार्ट्स थे उसके फेवरे
- इलाहाबाद के नैनी थाना क्षेत्र का राम सागर गांव कभी एकदम से चर्चा में आ गया था। यहां का रहने वाला राजा कोलंदर साल 2000 में दहशत का पर्याय बन चुका था। उसके अपराध करने का तरीका आज भी रोंगटे खड़े कर देता है। वो पीठ पर छूरा घोंपकर या गोली मारकर हत्या करता था। हत्या के बाद बॉडी का सिर, प्राइवेट पार्ट और हार्ट काटना कोलंदर की आदत में शुमार था।
- इतना ही नहीं, किसी कायस्थ को मारने पर वो उसका भेजा उबालकर खाता था। माना जाता है कि कायस्थों का दिमाग तेज होता था, वो इसलिए ऐसा करता था।
- वो इंसान को मारने के बाद उसके शरीर का खून भी पीता था। बाकी हिस्से (धड़) को कार में लादकर मध्य प्रदेश के जंगल में स्थित किसी झील में फेंक आता था।
गरम खून पीना था पसंद
- अगर सिर कायस्थ, ब्राह्मण और मुस्लिम युवकों का है, तो उनकी खोपड़ी को पेंट करके अपने फॉर्म हाउस में रखता था। उसने पुलिस को बताया था कि हत्या के बाद जिसकी खोपड़ी उसे पसंद आई उसे वो रख लेता था।
- उस पर 14 हत्या और लूट के कई मामले दर्ज हैं। पूछताछ में उसने 3 दर्जन यानि 36 से ज्यादा हत्या की बात कबूली थी, लेकिन बाद में पलट गया।
- उसने बताया था कि उसे हत्या के बाद गरम खून पीना अच्छा लगता था। इसलिए हत्या के बाद पहले शरीर से खून पी जाता है। बाद में सिर का भेजा खाता था।
नाम के आगे खुद ही लिखने लगा था 'राजा'
- ये साइको किलर अपने नाम के आगे खुद ही राजा लगाने लगा था। ज्यादातर मर्डर वो तब करता था जब कोई उसे सिर्फ कोलंदर के नाम से बुला लेता था। उसकी इच्छा थी कि हर कोई उसे राजा कोलंदर कहकर बुलाए।


Post a Comment