एक्सीडेंट के बाद सड़क पर पड़ी रही लाश, लोग लूटते रहे मछलियां
नवी मुंबई के सायन पनवेल हाईवे पर बने नेरुल ब्रिज पर टेम्पो, ट्रक और बाइक की भिड़त हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। तीनों वाहनों की आपस में टक्कर के बाद मछलियों से लदा टेम्पो पलट गया और सड़क पर बिखर गईं। वहां से गुजर रहे लोगों ने घायलों की मदद और मृत पड़े युवक के लिए एंबुलेंस बुलाने की जगह मछलियां लूटना शुरू कर दी। इस दौरान वहां से जो भी गुजरा सड़क पर पड़ी मछलियां उठाकर चलता बना।
-गुरूवार सुबह एक टेम्पो मछलियां लेकर हाईवे से जा रहा था। इसी दौरान एक ट्रक से टकरा गया। एक बाइक सवार भी दोनों वाहनों की चपेट में आ गया।
-हादसे के बाद टेम्पो से मछलियां रोड़ पर बिखर गई और युवक की लाश भी पुल पर पड़ी हुई थी।
-हाईवे से गुजरने वाले लोगों ने युवक को क्या हुआ है यह देखा तक नहीं, वह थैलियों में मछलियां भरकर ले जाने लगे।
-लोगों ने जमकर मछलियां लूटी। मानवता को शर्मसार करने वाली घटना दूसरे लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर ली।


Post a Comment