मेडल जीतते ही सिंधु पर हुई थी पैसों की बारिश, मिले थे इतने करोड़ रुपए
भारत के लिए रियो ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वालीं स्टार इंडियन शटलर पीवी सिंधु आज (5 जुलाई) अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म हैदराबाद में रहने वाले पीवी रमण हैं और पी. विजया के घर पर साल 1995 में हुआ था। सिंधु ने ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर कमाल कर दिया था, वे भारत की ओर से सिल्वर जीतने वाली पहली महिला प्लेयर हैं। इसके बाद तो उन पर इनामों की बारिश शुरू हो गई थी। तेलंगाना सरकार ने उन्हें 5 करोड़ रुपए के अलावा हैदराबाद में जमीन गिफ्ट की थी। इस खबर में eyevid सिल्वर मेडल जीतने के बाद उन्हें मिले बड़े-बड़े इनामों के बारे में ही बता रहा है। ओलिंपिक में मेडल जीतने वाली बनीं 5वीं भारतीय महिला
- 2000 सिडनी ओलिंपिक- कर्णम मल्लेश्वरी: वेटलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज
- 2012 लंदन ओलिंपिक- मैरी कॉम: बॉक्सिंग में ब्रॉन्ज
- 2012 लंदन ओलिंपिक- साइना नेहवाल: बैडमिंटन में ब्रॉन्ज
- 2016 रियो ओलिंपिक- साक्षी मलिक: रेसिलंग में ब्रॉन्ज
- 2016 रियो ओलिंपिक- पीवी सिंधू: बैडमिंटन में सिल्वर
सिंधु ने ओलिंपिक हिस्ट्री में भारत को दिलाया था 6th सिल्वर
- 1900, पेरिस : ब्रिटिश मूल के नॉरमन प्रिटचर्ड को 200 मीटर और 200 मीटर हर्डल्स में 2 सिल्वर।
- 2004, एथेंस : राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को शूटिंग में।
- 2012, लंदन : विजय कुमार को शूटिंग और सुशील कुमार को रेसलिंग में।
- 2016, रियो : पीवी सिंधु को बैडमिंटन में।


Post a Comment