घर में कुछ हिलता हुआ नजर आया, फिर दिखा ये खतरनाक जीव
मध्य प्रदेश में बैतूल जिले के नूतनडंगा गांव में तब हड़कंप मच गया, जब एक मगरमच्छ गांव के घर में घुस आया। उसे पकड़ने वन विभाग और गांव वालों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पांच फीट लम्बा मगरमच्छ देख होश उड़ गए
- मिली जानकारी के अनुसार, नूतनडंगा गांव के रहने वाले रविंद्र घोष के घर में सुबह मगरमच्छ घुस आया।
- रविन्द्र को सुबह कुछ बड़ी चीज हिलती हुई नजर आई। जब वे पास गए तो उनके होश उड़ गए।
- उनके घर में पांच फीट लम्बा मगरमच्छ घुसा हुआ था।
- इसके बाद वन विभाग की टीम अलर्ट हो गई। टीम ने रेस्क्यू कर इसे धर दबोचा।
तालाब से पहुंचा गांव में
- बताया जा रहा है कि मगरमच्छ पास के तालाब से निकलकर गांव में पहुंच गया।
- उसे इटारसी के तवा डैम में छोड़ा गया है। इसकी अनुमानित उम्र तीन साल बताई जा रही है।
- वन विभाग तवा नदी और आस-पास के क्षेत्रों में और मगरमच्छ तलाश कर रहा है।
पहली बार घरों में आया मगरमच्छ
- ग्रामीणों के मुताबिक गांव के पास बने तालाब में यह करीब दो साल से रह रहा था।
- मगरमच्छ पहली बार बाहर निकलकर घरों में आया है।
- रेंजर विजय कुमार बारस्कर ने बताया टीम ने इसे तवा डेम इटारसी में छोड़ा है, हो सकता है और भी मगरमच्छ यहां हों।
- इसलिए तवा के तराई वाले इलाकों में तलाश कर रहे हैं। यह कहां से आया इसकी जानकारी नहीं है।


Post a Comment