शोरूम का कांच फोड़ रोड पर आ गई कार, गलती से दब गया था एक्सलरेटर
यहां फूलबाग स्थित मारुति कंपनी के नेक्सा शोरूम पर कार का पूजन करने पहुंचे प्लाटून कमांडर ने पत्नी व बच्चे बगल में बैठाकर कार स्टार्ट कर ली। पूजन करते में पैर एक्सलरेटर पर पड़ा ताे कार स्पीड से शोरूम के मेनगेट के कांच को तोड़ती हुई सड़क पार कर डिवाइडर पर लगे खंबे से जा टकराई। शोरूम के बगल से ही बारात निकल रही थी जो एक मिनट पहले ही आगे निकली, लेकिन पीछे लाइटिंग और जनरेटर लेकर जा रहे दो कर्मचारी कार की चपेट में आकर घायल हो गए।
- मध्य प्रदेश के बालाघाट में बतौर प्लाटून कमांडर अजय गंधर्व पोस्टेड हैं। उनकी पत्नी मधुमिता गंधर्व यहां ग्वालियर पुलिस की कंपू स्थित स्पेशल ब्रांच में सब इंस्पेक्टर हैं।
- अजय ने कार पहले बुक कर पेमेंट भी कर दिया था, बस डिलेवरी होना बाकी थी।
- शोरूम स्टाफ कुछ दिन बाद डिलेवरी देने का वादा कर रहा था और अजय को मुहूर्त अनुसार सोमवार को पूजन करना था।
- दपंति अपने बच्चे के साथ मारुति कंपनी के फूलबाग स्थित नेक्सा सीरीज के शोरूम पर सोमवार शाम पहुंचे यहीं हादसा हो गया।
- शोरूम में जब कार में कस्टमर बैठ गया और गाड़ी भी स्टार्ट कर ली तब भी स्टाफ ने मॉनिटर नहीं किया। गाड़ी गियरलेस है।
- कस्टमर ने ऑटोमेटिक गाड़ी स्टार्ट कर ली और फंक्शन न पता होने पर भी किसी से गाइडेंस नहीं लिया,नतीजा हादसा हो गया।
तो बड़ा हादसा हो जाता
- कार बाहर निकलने के दौरान बारात दो मिनट पहले ही निकली थी। कार की चपेट में बारात का जनरेटर लेकर पीछे चल रहा आशीष व राहगीर राजू आकर घायल हो गए।
- आशीष कार के साथ घिसटता चला गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हवन कराना पड़ेगा
- हादसे के बाद कार शोरूम का स्टाफ घबरा गया था। उनका कहना था कि कार का फ्रंट आगे की ओर था वरना शोरूम स्टाफ एक्सीडेंट का शिकार हो सकता था।
- स्टाफ ने कहा कि समय ठीक नहीं चल रहा है अब हवन कराना पड़ेगा।


Post a Comment