Header Ads

10वीं पास लड़के पर आया B.A की लड़की का द‍िल, थाने में ऐसे रचाई शादी


बीए में पढ़ने वाली लड़की का 10वीं पास युवक से प्यार इतना परवान चढ़ा क‍ि वह उसके साथ घर से भाग गई। पर‍िजनों के लाख व‍िरोध करने के बावजूद दोनों ने पहले मंद‍िर में खुद शादी रचाई, फ‍िर थाने में जाकर 7 फेरे ल‍िए। इस शादी को देखने के ल‍िए थाने में भीड़ जुट गई। फ‍िर सड़क पर बैंड-बाजे के साथ पैदल ही वह दूल्हन बनकर अपने पत‍ि के साथ ससुराल गई।

चौकी प्रभारी राम शरण मौर्या ने बताया, कानपुर के बेनाझाबर न‍िवासी सूरज के साथ पड़ोस में ही रहने वाली अंकिता गौतम बीते 20 जून को मैनपुरी फरार हो गई।
- दोनों ने मैनपुरी के बेवर गांव के एक मंदिर में 22 जून 2017 को शादी कर ली। 24 जून को अंकिता ने अपनी मां को फोन कर बताया क‍ि उसने सूरज के साथ शादी कर ली है। हालांक‍ि, दोनों के पर‍िजन इस शादी के ल‍िए तैयार नहीं थे।
- करीब एक हफ्ते पहले अंक‍िता के पिता रुपेश गौतम ने थाने में शिकायत की थी कि उनकी बेटी को पड़ोस में रहने वाला युवक सूरज बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। अंक‍िता अपने साथ एक लाख रुपए भी घर से लेकर गई है।
- वहीं, लड़के के पर‍िजनों का कहना था क‍ि लड़की अपनी मर्जी से सूरज के साथ भागी है।
- इसके बाद किसी तरह लड़की से संपर्क कर दोनों को कानपुर बुलाया गया। जब सोमवार को दोनों चौकी पहुंचे तो अपनी बातें बताईं।
- लड़की ने लिखित में बसरल दिया कि वो सूरज से प्यार करती है और मंदिर में दोनों ने स्वेच्छा से शादी भी कर ल‍िए हैं। इसके बाद दोनों के पर‍िजनों को मना ल‍िया गया।
- फ‍िर दोनों ने थाना चौकी में ही एक-दूसरे के गले में वरमाला डालने की इच्छा जताई। इस पर सबके सामने फ‍िर से दोनों की शादी करवा दी गई।

ऐसे हुआ था प्यार
- सूरज ने बताया, ''6 साल पहले की बात है। एक बार जब अंकिता के घर पर कोई नहीं था। वो बाहर किसी काम से आई थी तब मैंने उससे कहा- मैं तुम्हें पसंद करता हूं और दोस्ती करना चाहता हूं।''
- ''ये बात सुनते ही वो घर भाग गई और एक हफ्ते तक बाहर नहीं न‍िकली। 23 फरवरी को जब मैं अपने बर्थडे के दिन घर के बाहर खड़ा था तो मेरे पास आकर बोली- हम भी आपको पसंद करते हैं और दोस्ती करने के लिए तैयार हैं।''
- ''इसके बाद जब भी मौका मिलता था एक-दूसरे से मिलने लगे। फ‍िर अंक‍िता मेरे के घर आने-जाने लगी। ये दोस्ती प्यार में बदल गई।''
- ''अगर एक दिन से दूसरे दिन अंकिता मुझे नहीं दिखती तो मैं बेचैन हो जाता था। ऐसे में मैंने अपने घर में अंकिता से प्यार करने की बात भी बता दी, लेक‍िन मम्मी-पापा तैयार नहीं थे। हालांक‍ि, इसमें मेरी भाभ‍ियों ने साथ द‍िया।''
अंक‍िला बोली- इसल‍िए घर वाले शादी के ल‍िए नहीं थे तैयार
- अंकिता ने बताया, ''जब घरवालों को हमारे रिलेशन के बारे में पता चला तो पापा ने मेरी पिटाई की। क्योंक‍ि सूरज हाईस्कूल पास है और इलेक्ट्र‍िश‍ियन का काम करता है, जबक‍ि मैं बीए पार्ट वन कर चुकी हूं।''
- ''पापा का कहना था कि सूरज हमारी बिरादरी का नहीं होने के साथ ही कम पढ़ा लिखा है, इसलिए शादी नहीं हो सकती। मैं अपने भाई-बहनों में बड़ी भी हूं।''