Header Ads

फ्लाईओवर से नीचे गिरा मिर्ची से भरा ट्रक, 1 की मौत, 3 घायल


यूपी के आगरा गुरुवार को एक ट्रक फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। नीचे आते ही मिर्ची से भरा ट्रक कई टुकड़ों में टूट गया। इसमें सवार एक व्‍यक्ति की मौत हो गई। जबकि 3 लोग घायल हो गए। जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।

ऐसे हुआ हादसा...
- यह घटना मलपुरा इलाके के पास फ्लाईओवर पर हुई है। यहां फ्लाईओवर का तेज मोड़ है। बताया जा रहा है कि सुबह 4 बजे मिर्ची से भरा हुआ ट्रक काफी तेजी से जा रहा था। इसकी रफ्तार इतनी ज्‍यादा था कि फ्लाइओवर के मोड़ पर यह ड्राइवर के काबू में नहीं आ सका।
- ट्रक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। हाईवे के ठीक बगल में हुए इस हादसे के दौरान ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए।
- ग्रामीण नंदकिशोर राठौर ने बताया कि ट्रक से घायलों को बड़ी मुश्कि‍ल से निकाला गया। यहां । व्‍यक्ति की डेथ हो गई है। जबकि 3 लोग बुरी तरह घायल हो गए।
- ग्रामीणों ने मृतक और घायलों को ट्रक के मलबे से बाहर निकला और एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा। थोड़ी देर मे ही यहां पर मलपुरा थाना की पुलिस पहुंच गई।
- हादसे को देखने के लिए हाइवे पर जाम लग गया। लोग ट्रक को देखना चाह रहे थे। सुबह दस बजे तक जाम के हालात रहे। पुलिस जाम खत्‍म करने की कोशिश में जुटी रही।
पुलिस ने ये कहा
- सीओ भीम कुमार गौतम ने कहा कि ट्रक हरियाणा का था। यह फ्लाईओवर पर अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। इस घटना में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है। जिसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।