शराब से लदा ट्रक पलटा, 15 मिनट में लोगों ने ऐसे लूट ली पूरी बोतलें
सुल्तानपुर लोधी डल्ला रोड पर पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भागा अवैध देशी शराब से भरा ट्रक बेकाबू होकर धान के खेतों में पलट गया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक लोगों की भीड़ शराब के लिए टूट पड़ी। लोग गठरियों में शराब की बोतलें भरकर ले गए। कुछ लोगों ने तो कीचड़ में घुसकर बोतलों को निकालकर ले गए। घटना स्थल से ट्रक ड्राइवर फरार हो गया
डल्ला चौकी इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस पार्टी ने डल्ला फाटक के पास नाका लगा रखा था।
- इसी दौरान एक ट्रक कैंटर नं पीबी 11 ई 8827 सामने से आ रहा था। पुलिस ने ट्रक को रुकने का इशारा किया तो ट्रक चालक ट्रक को भगाकर ले गया।
- पुलिस ने ट्रक का पीछा किया। ट्रक गांव गिल डल्ला रोड पर पहुंचा तो ट्रक ड्राइवर से उसका संतुलन बिगड़ गया। ट्रक बेकाबू हाेकर धान के खेतों में पलट गया।
- ट्रक ड्राइवर शराब कहां से लेकर आ था और कहां लेकर जानी थी, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ट्रक में भारी मात्रा में देसी शराब की पेटियां थीं
- ट्रक में भारी मात्रा में देसी शराब की पेटियां रखी हुईं थीं।
- घटना स्थल से ट्रक का ड्राइवर पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया।
- पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ बिना परमिट शराब लोड करके जे जाने पर मामला दर्ज कर लिया है।
जब तक पुलिस पहुंची, लोग ज्यादा बोतलें ले जा चुके थे
- शराब का ट्रक जैसे ही खेतों में पलटा तो शराब के शौकीन दूर से भागे आए और देखते ही लोग बोतलें भरकर शराब ले गए।
- शराब की बोतलें खेतों में पलटने से कीचड़ से दब गईं लेकिन फिर भी लोग कीचड़ में शराब लेकर भागते रहे।
- कुछ लोगों ने एक-दो बोतलें ही निकालीं जबकि कुछ लोग ढेरों बोतलें ले गए। जब तक पुलिस पहुंची तब तक ज्यादातर लोग शराब लूट चुके थे।
- ठेकेदार सतनाम सिंह सतलुज वाइन कंपनी ने मांग की कि पुलिस प्रशासन आरोपी का जल्द पता लगाए।

Post a Comment